Vivo Z6 5G के कई स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक

Vivo ने अपने Vivo Z6 5G को लॉन्च करने से पहले इसका टीजर पोस्टर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर ज़ारी किया है। इस पोस्टर में वीवो जेड6 5जी के रियर कैमरा सेटअप की क्लॉज-अप फोटो देखने को मिली है।

Vivo Z6 5G के कई स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक

Vivo Z6 5G को इस हफ्ते किया जाएगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • कंपनी Vivo Z6 5G को प्रोफेशनल गेमिंग मोड के साथ लाने वाली है
  • वीवो ज़ेड6 5जी में होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है
  • वीवो ज़ेड6 5जी का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है
विज्ञापन
Vivo Z6 5G की कीमतों से 28 फरवरी को पर्दा उठ जाएगा। इस बीच आधिकारिक लॉन्च से पहले Vivo ने फोन के रियर कैमरा सेट के बारे में विस्तार से बताया है। पहले ही बताया गया था कि वीवो ज़ेड6 5जी क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। अब कंपनी ने कैमरा स्पेसिफिकेशन का ऐलान कर दिया है। कंपनी के अनुसार, वीवो जेड6 5जी में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जो एफ/1.79 अपर्चर के साथ आएगा। इसके अलावा हैंडसेट में वाइड-एंगल लेंस, मैक्रो लेंस और डेप्थ ऑफ फील्ड सेंसर भी दिया जाएगा।

Vivo ने अपने Vivo Z6 5G को लॉन्च करने से पहले इसका टीजर पोस्टर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर ज़ारी किया है। इस पोस्टर में वीवो जेड6 5जी के रियर कैमरा सेटअप की क्लॉज-अप फोटो देखने को मिली है। यह क्वाड कैमरा सेटअप फोन के पिछले हिस्से पर बायीं तरफ L आकार में दिया गया है। सबसे ऊपरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है, 112 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ। उसके नीचे 48 मेगापिक्सल वाला प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.79 अपर्चर वाला। तीसरा कैमरा डेप्थ सेंसर है। सबसे आखिरी में (फ्लैश के नीचे) 4cm मैक्रो लेंस लगा है।

एक अलग टीज़र से फोन के होल-पंच डिस्प्ले की झलक मिलती है। कैमरे के लिए यह कटआउट स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में दायीं है। फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.74 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के बारे में पहले से पता है। पुराने टीजर्स में यह साफ हो चुका है कि फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर, 5,000 एमएएच बैटरी, 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, डुअल मोड 5जी सपोर्ट और पीसी ग्रेड लिक्विड कूलिंग जैसे फीचर्स के साथ आएगा। इसके अलावा कंपनी Vivo Z6 5G को प्रोफेशनल गेमिंग मोड के साथ लाने वाली है। यह स्मार्टफोन TENAA पर लिस्ट हो चुका है। यहां से Vivo के इस मिड-रेंज स्मार्टफोन में 6.57 इंच की स्क्रीन होने की जानकारी सामने आई थी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Z6 5G, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »