Vivo Z6 5G होल-पंच डिस्प्ले और चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च

Vivo Z6 5G की चीन में कीमत 2,198 चीनी युआन (लगभग 22,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें ग्राहकों को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है।

Vivo Z6 5G होल-पंच डिस्प्ले और चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च

Vivo Z6 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

ख़ास बातें
  • Vivo Z6 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • फोन होल-पंच डिस्प्ले और 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है
  • वीवो ज़ेड6 5जी में स्मैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर शामिल है
विज्ञापन
Vivo Z6 5G कंपनी के नए 5जी स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च हो गया है। नया वीवो 5जी फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका मेन कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का है। इसके अलावा रियर कैमरा सेटअप में वाइड-एंगल और मैक्रो कैमरा लेंस भी शामिल हैं। चीनी स्मार्टफोन कंपनी का दावा है कि वीवो ज़ेड6 5जी लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह टेक्नोलॉजी गेमिंग के समय फोन को गर्म होने से बचाती है। वीवो के नए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है और फिंगरप्रिंट सेंसर को बैक में सेट किया गया है।
 

Vivo Z6 price

वीवो ज़ेड6 5जी की चीन में कीमत 2,198 चीनी युआन (लगभग 22,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें ग्राहकों को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2598 चीनी युआन (लगभग 26,000 रुपये) है। Vivo Z6 5G को मार्केट में इंटरस्टैलर सिलवर और आइस ऐज (अनुवादित) रंग के विकल्प के साथ 28 फरवरी से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने वीवो ज़ेड6 5जी को चीन के अलावा भारत समेत अन्य मार्केट में लॉन्च किए जाने के ऊपर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
 

Vivo Z6 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो जे़ड6 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटचओएस पर काम करता है। इसमें कंपनी ने मल्टी-टर्बो 3.0 और गेम स्पेस 3.0 जैसे फीचर्स भी दिए हैं, जो गेमिंग को बेहतर बनाता है। इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.74 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.57-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया है। Vivo Z6 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट पर काम करता है और 8 जीबी रैम के साथ आता है।

वीवो जे़ड6 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 48-मेगापिक्सल के मेन कैमरे के साथ आता है। इसका अपर्चर f/1.79 है और यह सेंसर 6-एलिमेंट लेंस के साथ आता है। सेटअप में f/2.2 अपर्चर और 112-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस शामिल है और मैक्रो फोटोग्राफी और डेप्थ सेंसिंग के लिए f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल के दौ कैमारा शामिल हैं। सामने की तरफ एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.48 है।

फोन में 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज है, लेकिन इस स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है या नहीं, इसे लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। Vivo Z6 5G में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 44 वॉट सुपर फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 35 मिनट में 0 से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। फोन का डायमेंशन 163.99 x 75.71 x 9.16 मिलीमीटर है और इसका वज़न 201 ग्राम है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-मोड 5जी  (एनएसए + एसए) सपोर्ट, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, ग्लोनास, जीपीएस, गैलीलियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग और फाइल ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Vivo Z6 5G के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, कंपास और जायरोस्कोप शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »