Vivo Z5 की तस्वीरें लॉन्च से पहले आईं सामने, तीन रियर कैमरों की मिली झलक

Vivo Z5 में तीन रियर कैमरे होंगे, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। फोन में पिछले हिस्से पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, जो हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की ओर इशारा है।

Vivo Z5 की तस्वीरें लॉन्च से पहले आईं सामने, तीन रियर कैमरों की मिली झलक

Vivo Z5 को 31 जुलाई को होना है लॉन्च

ख़ास बातें
  • Vivo Z5 को पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा
  • वीवो ज़ेड5 के तीन कलर वेरिएंट की तस्वीरें जारी
  • 4,420 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है वीवो ज़ेड5
विज्ञापन
Vivo Z5 को लॉन्च किए जाने से पहले फोन के प्रोमो इमेज (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) सार्वजनिक कर दिए गए हैं। वीवो ज़ेड5 को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी द्वारा साझा किए गए रेंडर्स से साफ है कि फोन ग्लॉली ग्रेडिएंट बैक पैनल, वाटरड्रॉप नॉच और तीन रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसके तीन कलर वेरिएंट होंगे। कुछ दिन पहले ही इस फोन को टीना पर लिस्ट किया गया था जिससे वीवो ज़ेड5 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 4,420 एमएएच की बैटरी और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होने का खुलासा हुआ था।

वीवो ने वीबो पर वीवो ज़ेड5 के आधिकारिक रेंडर्स साझा किए हैं। ग्राफिक्स से बनी ये तस्वीरें फोन के फ्रंट और बैक पैनल की हैं। फोन ग्रीन, ब्लू और व्हाइट रंग में आएगा। वीवो ज़ेड5 में तीन रियर कैमरे होंगे, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। फोन में पिछले हिस्से पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, जो हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की ओर इशारा है। आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच है। डिस्प्ले के निचले हिस्से पर चौड़ा बॉर्डर है। तस्वीरों को सबसे पहले वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर द्वारा साझा किया गया था। बाद में इसे वीवो के आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट किया गया।
 
up90b2e8

कंपनी पहले ही बता चुकी है वीवो ज़ेड5 चीनी मार्केट में 31 जुलाई को लॉन्च होगा। वीवो ज़ेड5 की टीना लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें 6.38 इंच फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले पैनल है और यह 4,420 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 159.53 x 75.23 x 8.13 मिलीमीटर होगा। इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। तस्वीरों में ब्लैक वेरिएंट को दिखाया गया है और इसके अलावा गोल्ड वेरिएंट का भी ज़िक्र है।

टीना पर 6 जीबी और 8 जीबी रैम को लिस्ट किया गया है। स्टोरेज के भी दो विकल्प बताए गए हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। संभवतः फोन के दो वेरिएंट होंगे- 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। वीवो ज़ेड5 प्रो में तीन रियर कैमरे होने का दावा है। एक 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के कैमरे काम करेंगे। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर होने का ज़िक्र है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »