Vivo Z5 की तस्वीरें आईं सामने, मिली डिज़ाइन की झलक

Vivo Z5 की वास्तविक तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में वीवो ज़ेड5 के रिटेल बॉक्स और स्मार्टफोन के डिज़ाइन के बारे में पता चलता है।

Vivo Z5 की तस्वीरें आईं सामने, मिली डिज़ाइन की झलक
ख़ास बातें
  • वीवो ज़ेड5 हैंडसेट के कई टीज़र पोस्टर ज़ारी हुए हैं
  • Vivo Z5 में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर होगा
  • 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ आएगा वीवो ज़ेड5
विज्ञापन
Vivo Z5 स्मार्टफोन की कथित तस्वीरें एक बार फिर सामने आई हैं। वीवो ज़ेड5 को चीनी मार्केट में 31 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। इसके अलावा चीनी कंपनी वीवो ने अपने अगले स्मार्टफोन वीवो ज़ेड5 के कई अहम स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक कर दिए हैं। बताया गया है कि यह स्मार्टफोन तीन रिर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

वीवो ज़ेड5 की वास्तविक तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में वीवो ज़ेड5 के रिटेल बॉक्स और स्मार्टफोन के डिज़ाइन के बारे में पता चलता है। रिटेल बॉक्स बेहद ही साफ-सुथरा है। आगे की तरफ इस पर सिर्फ फोन का नाम है। अब बात हैंडसेट की। तस्वीरों में वीवो ज़ेड5 वाटरड्रॉप नॉच और बेहद ही पतले बेज़ल के साथ नज़र आ रहा है। पिछले हिस्से पर फोन का डिज़ाइन ग्रेडिएंट फिनिश वाला है, यहीं पर तीन रियर कैमरों को भी जगह मिली है। वीवो ज़ेड5 के दायें किनारे पर वॉल्यूम के बटन और पावर बटन हैं। दायीं तरफ कंपनी के जोवी एआई असिस्टेंट के लिए अलग बटन है।

फोन के निचले हिस्से पर स्पीकर ग्रिल, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। तस्वीरों से यह भी पता चला है कि वीवो ज़ेड5 के रिटेल बॉक्स में एक फास्ट चार्जर भी होगा, वो भी 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ।

Vivo ने अब तक वीबो पर वीवो ज़ेड5 हैंडसेट के कई टीज़र पोस्टर ज़ारी किए हैं। फोन में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा स्मूथ गेमिंग सेशन के लिए मल्टी-टर्बो सपोर्ट होगा। एक अलग टीज़र पोस्टर से पता चला कि फोन में तीन रियर कैमरे होंगे। इसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा हैंडसेट 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ आएगा। वीवो ज़ेड5 में सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 4,500 एमएएच की बैटरी होने का भी पोस्टर आ चुका है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo Z5, Vivo Z5 Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »