Vivo Y97 लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन में है वाटरड्रॉप डिस्प्ले

चीन में वीवो एक्स23 को लॉन्च करने के बाद वीवो ने अब Vivo Y97 स्मार्टफोन को पेश किया है। चीनी मार्केट में Vivo Y97 की बिक्री शुरू हो चुकी है। फोन वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।

Vivo Y97 लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन में है वाटरड्रॉप डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • वीवो वाई97 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस पर चलेगा
  • वीवो वाई97 को 1,998 चीनी युआन (करीब 21,100 रुपये) में बेचा जाएगा
  • वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
चीन में वीवो एक्स23 को लॉन्च करने के बाद वीवो ने अब Vivo Y97 स्मार्टफोन को पेश किया है। चीनी मार्केट में Vivo Y97 की बिक्री शुरू हो चुकी है। फोन वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है। Vivo Y97 हैंडसेट अनोखे मिरर फिनिश के साथ आता है। फोन को तीन रंग में उपलब्ध कराया गया है। दूसरी तरफ, हाल ही में लॉन्च किया गया Vivo X23 हैंडसेट 6.41 इंच वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3डी ग्लास बॉडी से लैस है।
 

Vivo Y97 कीमत

चीनी मार्केट में वीवो वाई97 को 1,998 चीनी युआन (करीब 21,100 रुपये) में बेचा जाएगा। यह स्टारी नाइट ब्लैक, ड्रीम पाउडर (पिंक) और ऑरोरा ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
 

Vivo Y97 स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वीवो वाई97 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस पर चलेगा। इसमें जोवी एआई स्मार्ट असिस्टेंट है। हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। स्क्रीन टू बॉडी 90.3 प्रतिशत है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Vivo Y97 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर कैमरे एआई फीचर के साथ आते हैं। फेस अनलॉक का सपोर्ट है। स्मार्टफोन की बैटरी 3,315 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 155.97x75.63x8.1 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ए-जीपीएस शामिल हैं।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin को लगा Strategy के बिकवाली करने से झटका, प्राइस 68,000 डॉलर से नीचे गिरा
  2. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  3. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  4. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  5. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  6. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  7. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
  9. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  10. Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »