Vivo Y79 स्मार्टफोन लॉन्च, 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने घरेलू मार्केट में अपनी वाई सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं वीवो वाई79 की। पहली नज़र में ऐसा प्रतीत होता है कि यह सितंबर माह में भारत में लॉन्च किए गए वीवो वी7+ का चीनी अवतार है।

Vivo Y79  स्मार्टफोन लॉन्च, 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें
ख़ास बातें
  • वीवो ने घरेलू मार्केट में अपनी वाई सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है
  • Vivo Y79 को 2,498 चीनी युआन (करीब 24,500 रुपये) में लॉन्च किया गया
  • Vivo Y79 में भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलव्यू डिस्प्ले है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने घरेलू मार्केट में अपनी वाई सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं वीवो वाई79 की। पहली नज़र में ऐसा प्रतीत होता है कि यह सितंबर माह में भारत में लॉन्च किए गए वीवो वी7+ का चीनी अवतार है। घरेलू मार्केट में Vivo Y79 को 2,498 चीनी युआन (करीब 24,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह फोन ब्लैक, रोज़ गोल्ड, मैट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड रंग में उपलब्ध है।

अहम खासियतों की बात करें तो Vivo Y79 में भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलव्यू डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सेल्फी सेंसर के साथ कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए मूनलाइट फ्लैश दिया गया है। यह फोन भारतीय मार्केट में आएगा या नहीं, फिलहाल इसके बारे में कुछ नहीं पता।  

वीवो वी7+ की तुलना में वीवो वाई79 में कंपनी ने अलग प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। चीन में लॉन्च किए गए इस फोन की बैटरी क्षमता भी ज़्यादा है।
 

Vivo Y79 के सारे स्पेसिफिकेशन

वीवो वाई79 मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (1440X720 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। फोन के अंदर 2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। वीवो वाई79 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर  आधारित फनटच ओएस पर चलता है।

सेल्फी के दीवानों के लिए बना यह फोन 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है। रियर सेंसर का भी अपर्चर एफ/2.0 ही है। वीवो वी79 की बैटरी 3325 एमएएमच की है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और डुअल सिम सपोर्ट शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3225 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »