Vivo Y76s और Vivo Y53L जल्द होंगे भारत में लॉन्च, ऑनलाइन लिस्टिंग से मिला इशारा!

Vivo जल्द ही भारत में Y सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिनके नाम Vivo Y76s और Vivo Y53L हो सकते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह दोनों फोन IMEI और भारत की CEIR वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं।

Vivo Y76s और Vivo Y53L जल्द होंगे भारत में लॉन्च, ऑनलाइन लिस्टिंग से मिला इशारा!

यह दोनों फोन कथित रूप से 4G LTE के साथ आएंगे

ख़ास बातें
  • Vivo Y76s का मॉडल नंबर V2111A है
  • वीवो वाई76एस में मिल सकती है 18वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता
  • फोन में कथित रूप से नहीं मिलेगा 5जी सपोर्ट
विज्ञापन
Vivo जल्द ही भारत में Y सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिनके नाम Vivo Y76s और Vivo Y53L हो सकते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह दोनों फोन IMEI और भारत की CEIR वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं। इन लिस्टिंग के द्वारा कथित रूप से फोन के नाम व मॉडल नंबर का खुलासा होता है। बता दें, वीवो वाई76एस और वीवो वाई53एल नाम से कोई भी फोन अब-तक लॉन्च नहीं किए गए हैं, यदि लीक जानकारी सही साबित होती है तो अटकले लगाई जा सकती है कि इन फोन को सबसे पहले भारतीय मार्केट में उतारा जा सकता है।  

Pricebaba की रिपोर्ट के मुताबिक Vivo कंपनी के दो फोन मॉडल नंबर के साथ IMEI और भारत की CEIR वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं, जिसके जरिए फोन के मोनिकर व भारत लॉन्च का इशारा मिलता है। रिपोर्ट के अनुसार, IMEI लिस्टिंग पर मॉडल नंबर V2111A लिस्ट है, जिसका मोनिकर Vivo Y76s है। CEIR लिस्टिंग से खुलासा होता है कि यह दोनों फोन 4जी एलटीई के साथ आएंगे, जिनमें 5जी सपोर्ट नहीं मिलेगा। इससे संकेत मिलता है कि यह दोनों कंपनी के किफायती मॉडल्स के रूप में पेश किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, वीवो वाई76एस फोन 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2111A के साथ ही लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग से फोन की चार्जिंग क्षमता की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके मुताबिक फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ दस्तक देगा।

इसके अलावा, इन दोनों फोन से संबंधित अधिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन यदि सच में इन फोन को जल्द ही भारत में पेश किया जाने वाला है, तो उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी आने वाले दिनों में खुद इन फोन से संबंधित आधिकारिक जानकारी से पर्दा उठाए।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y76s, Vivo Y53L, vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »