50MP कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ Vivo Y74s 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Vivo Y74s 5G स्मार्टफोन की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,821 रुपये) है। वीवो वाई74एस 5जी फोन गैलेक्सी ब्लू और स्टाररी नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

50MP कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ Vivo Y74s 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत...
ख़ास बातें
  • Vivo Y74s 5G में मौजूद है 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  • वीवो वाई74एस 5जी में डुअल रियर कैमरा दिया गया है
  • फोन में 256 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मौजूद है
विज्ञापन
Vivo Y74s 5G स्मार्टफोन को गुपचुप तरीके से चीन में लॉन्च कर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले से लैस है। इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ कंपनी ने 8 जीबी रैम और 4 जीबी वर्चुअल रैम दिया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
 

Vivo Y74s 5G Price

Vivo Y74s 5G स्मार्टफोन की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,821 रुपये) है। वीवो वाई74एस 5जी फोन कंपनी की वेबसाइट पर गैलेक्सी ब्लू और स्टाररी नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, वीवो वाई74एस 5जी फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।
 

Vivo Y74s 5G specifications

डुअल-सिम वाला वीवो वाई74एस 5जी स्मार्टफोन Android 11 आधारित OriginOS 1.0 पर चलता है। फोन में 6.58 इंच का full-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 60Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.61 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4x रैम और 4 जीबी वर्चुअल रैम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन में 256 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पो के लिए फोन में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं।

फोन की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 163.84x75x7.79mm और भार 175 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
  2. HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
  3. PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!
  4. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  5. Redmi K100 Pro Max में होगा धांसू कैमरा, दमदार चिपसेट! सितंबर में संभव लॉन्च
  6. Gmail यूजर्स को झटका! अब नहीं मिलेगी 15GB फ्री स्टोरेज, Google बदलने जा रही नियम
  7. बिटकॉइन ने पार किया 82,000 डॉलर का लेवल, अमेरिका के क्लेरिटी एक्ट से मार्केट में तेजी
  8. Oppo Find X9s की कीमत और स्पेसिफिकेशंस हुए लॉन्च से पहले लीक, यहां जानें क्या कुछ होगा खास
  9. ControlZ का लिमिटेड पीरियड ऑफर, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेंगे ₹17,499 तक के फ्री गिफ्ट्स!
  10. बड़ी डिस्प्ले वाले टीवी खरीदेंगे 15 हजार से भी कम में, Flipkart SASA LELE Sale का धांसू ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »