48MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ Vivo Y72 5G भारत में हुआ लॉन्च, ये है कीमत

Vivo Y72 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 20,990 रुपये है, जिसमें आपको फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। इसके अलावा, आपको इस फोन में प्रिज्म मैजिक ब्लू और स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन मिलेगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 जुलाई 2021 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y72 5G में 5,000mAh की बैटरी मौजूद है
  • वीवो वाई72 5जी में मौजूद है 8 जीबी रैम
  • फोन में मौजूद हैं दो कलर ऑप्शन

प्रिज्म मैजिक ब्लू और स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन मिलेगा Vivo Y72 5G फोन

Vivo Y72 5G स्मार्टफोन को आज आखिरकार भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह वीवो का Y सीरीज़ के तहत भारत में पेश होने वाला पहला 5जी इनेबल स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की खासियतों की बात करें, तो यह फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस है। इसके अलावा, फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ अतिरिक्त 4 जीबी वर्चुअल रैम मौजूद है। साथ ही इसमें आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Vivo Y72 5G price in India

Vivo Y72 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 20,990 रुपये है, जिसमें आपको फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। इसके अलावा, आपको इस फोन में प्रिज्म मैजिक ब्लू और स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन मिलेगा। फोन की सेल आज से शुरू हो गई है, सेल ऑफर की बात करें, तो HDFC, ICICI और Kotak banks कार्ड्स पर ग्राहकों को 1,500 रुपये का फ्लैट कैशबैक प्राप्त होगा।
 

Vivo Y72 5G specifications and features

डुअल-सिम वीवो वाई72 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 11 पर काम करता है। इस फोन में 6.58 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन में 4 जीबी वर्चुअल रैम भी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई72 5जी फोन में 5जी, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा।

फोन का डायमेंशन 164.15×75.35×8.40mm और भार 185.5 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.