Vivo Y56 5G नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 8 GB RAM + 128 GB के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया था। इसका नया वेरिएंट 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ है

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 सितंबर 2023 23:06 IST
ख़ास बातें
  • इसका नया वेरिएंट 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ है
  • यह Orange Shimmer और Black Engine कलर्स में उपलब्ध होगा
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट्स Amazon और Flipkart से खरीजा जा सकेगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने Y56 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 8 GB RAM + 128 GB के सिंगल वेरिएंट में 19,999 रुपये के प्राइस के साथ लॉन्च किया था। इसका नया वेरिएंट 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ है। 

Vivo Y56 के नए वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये है। यह Orange Shimmer और Black Engine कलर्स में उपलब्ध होगा। इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट्स Amazon और Flipkart से खरीजा जा सकेगा। कंपनी ने इसके 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस बाद में घटाकर 18,999 रुपये कर दिया था। इसके नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस पिछले वेरिएंट के समान हैं। इसमें 6.58 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,408) LCD डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 700 SoC दिया गया है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.8 अपार्चर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस f/2.4 अपार्चर के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, GPS, OTG, FM रेडियो और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसका आकार 164.05 x 75.60 x8.15mm और भार लगभग 184 ग्राम का है। 

हाल ही में कंपनी ने Y100 और Y100A के 8 GB + 128 GB वेरिएंट के प्राइस में कटौती की थी। इसका प्राइस घटकर 21,999 रुपये हो गया है। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये है। Vivo Y100 में 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले 1,080 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 900 दिया गया है। यह तीन कलर्स में उपलब्ध है और इनमें से दो कलर चेंजिंग वेरिएंट्स हैं। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जो 4K हाई डेफिनिशन वीडियो शूट कर सकता है। पिछले कुछ वर्षों में Vivo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी को स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में मजबूत डिमांड मिल रही है। 
Advertisement
 


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.