Vivo Y55s अमेज़न इंडिया व फ्लिपकार्ट पर कम दाम में उपलब्ध

वीवो ने अपनी वाई सीरीज़ का बजट स्मार्टफोन वीवो वाई55एस पिछले साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया था। Vivo Y55s को 12,490 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि करीब एक साल बाद कंपनी ने फोन की कीमत कम कर दी है।

Vivo Y55s अमेज़न इंडिया व फ्लिपकार्ट पर कम दाम में उपलब्ध
ख़ास बातें
  • वीवो वाई55एस में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है
  • वीवो ने Vivo Y55s की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की है
  • अमेज़न और फ्लिपकार्ट दोनों ही ई-कॉमर्स साइट पर कम दाम में उपलब्ध है
विज्ञापन
वीवो ने अपनी वाई सीरीज़ का बजट स्मार्टफोन वीवो वाई55एस पिछले साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया था। Vivo Y55s को 12,490 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि करीब एक साल बाद कंपनी ने फोन की कीमत कम कर दी है। वीवो वाई55एस अमेज़न और फ्लिपकार्ट दोनों ही ई-कॉमर्स साइट पर कम दाम में उपलब्ध है। इसके अलावा मुंबई के रिटेलर महेश टेलीकॉम ने भी अपने सोशल मीडिया पेज पर इस हैंडसेट की कीमत में कटौती की जानकारी दी है।

वीवो ने Vivo Y55s की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की है। और अमेज़न इंडिया व फ्लिपकार्ट पर 12,490 रुपये की जगह 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन क्राउन गोल्ड ग्रे और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है। महेश टेलीकॉम ने भी वीवो के इस डिवाइस की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती का खुलासा किया है।

वीवो वाई55एस में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 2.5डी कर्व्ड एज स्क्रीन है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। दूसरी तरफ, वीवो वाई55एल हैंडसेट स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आता है। नया फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलता है।

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। 4जी से लैस वीवो वाई55एस में 2730 एमएएच की बैटरी है। याद रहे कि वीवो वाई55एल में 2650 एमएएच की बैटरी है। वीवो वाई55एस की एक अहम खासियत स्मार्ट स्क्रीन स्पिल्ट फ़ीचर है। इसकी मदद से यूज़र मल्टी-टास्किंग या दो ऐप को एक वक्त पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Slim and light
  • Dedicated microSD card slot
  • कमियां
  • No fingerprint sensor
  • Forgettable design
  • Average cameras
  • Weak SoC for the price
  • Lacks reinforced glass
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2730 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1280x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »