वीवो ने अपनी वाई सीरीज़ का बजट स्मार्टफोन वीवो वाई55एस पिछले साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया था। Vivo Y55s को 12,490 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि करीब एक साल बाद कंपनी ने फोन की कीमत कम कर दी है।
Vivo Y55s Review in Hindi। वीवो वाई55एस स्मार्टफोन, पिछले साल लॉन्च हुए वाई55एल का अपग्रेडेड वेरिएंट है। नए वेरिएंट की कीमत भी पिछले स्मार्टफोन जितनी ही है। और नए वाई55एस की अहम ख़ासियत है इसमें 3 जीबी रैम का होना। बॉक्स पर सुनहरे अक्षरों में इसे दर्शाया गया है।
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन वाई55एस लॉन्च किया है। इसकी कीमत 12,490 रुपये है। नए वीवो वाई55एस हैंडसेट क्राउन गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर में रविवार से देशभर में मिलेगा।