वीवो वाई55एस में है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें कीमत

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 24 फरवरी 2017 18:54 IST
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत 12,490 रुपये है
  • वीवो वाई55एस पिछले साल लॉन्च किए गए वीवो वी55एल का अपग्रेड है
  • नया वाई55एस स्मार्टफोन ज़्यादा रैम और बड़ी बैटरी के साथ आता है
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन वाई55एस लॉन्च किया है। इसकी कीमत 12,490 रुपये है। नए वीवो वाई55एस हैंडसेट क्राउन गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर में रविवार से देशभर में मिलेगा। कंपनी का कहना है कि नया वीवो वाई55एस पिछले साल लॉन्च किए गए वीवो वी55एल का अपग्रेड है। नया वाई55एस स्मार्टफोन ज़्यादा रैम और बड़ी बैटरी के साथ आता है।

वीवो वाई55एस में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 2.5डी कर्व्ड एज स्क्रीन है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। दूसरी तरफ, वीवो वाई55एल हैंडसेट स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आता है। नया फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलता है।

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। 4जी से लैस वीवो वाई55एस में 2730 एमएएच की बैटरी है। याद रहे कि वीवो वाई55एल में 2650 एमएएच की बैटरी है।

वीवो वाई55एस की एक अहम खासियत स्मार्ट स्क्रीन स्पिल्ट फ़ीचर है। इसकी मदद से यूज़र मल्टी-टास्किंग या दो ऐप को एक वक्त पर इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Slim and light
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No fingerprint sensor
  • Forgettable design
  • Average cameras
  • Weak SoC for the price
  • Lacks reinforced glass
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2730 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1280x720 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.