• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वीवो वाई55एल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

वीवो वाई55एल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

वीवो वाई55एल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन वाई55एल को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन कंपनी के वीवो वाई51एल हैंडसेट का अपग्रेडेड वेरिएंट है और 11,980 रुपये में मिलेगा। यह देशभर के रिटेल स्टोर में गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन स्पिल्ट स्क्रीन फ़ीचर और अनोखे आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है। यह हैंडसेट 4जी वीओएलटीई फ़ीचर से लैस है, यानी आप इसके साथ रिलायंस जियो सिम का भी फायदा उठा पाएंगे।

वीवो वाई55एल में 5.2 इंच का एचडी (1280×720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। वीवो का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 2.6 पर चलेगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। इसके रियर कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का। बेहतर सेल्फी के लिए कंपनी ने हैंडसेट में स्मार्ट स्क्रीन फ्लैश दिया है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 2650 एमएएच की बैटरी। यह एक डुअल सिम फोन है। 4जी वीओेएलटीई के अलावा वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और वाई-फाई हॉटस्पॉट जैसे आम कनेक्टिविटी फ़ीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2730 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1280x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »