64MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y53s फोन लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y53s स्मार्टफोन की कीमत VND 6,990,000 (लगभग 22,700 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। इस फोन को वियतनाम से बाहर पेश किया जाएगा या नहीं फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 जुलाई 2021 13:25 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y53s में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वाई53एस फोन 60Hz रिफ्रेश रेट से लैस है
  • फोन में मौजूद है दो कलर ऑप्शन

यह फोन ब्लैक ग्रीन और ब्लू पर्पल कलर ऑप्शन में आया है

Vivo Y53s स्मार्टफोन को वियतनाम में Vivo Y53s 5G के 4G वेरिएंट के रूप में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था। यह एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो कि वीवो वाई53एस 5जी फोन से थोड़ा अलग है। लेटेस्ट स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जबकि 5जी वेरिएंट डुअल कैमरा के साथ आया था। इसके अलावा, 4जी वेरिएंट में 60 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले रिफ्रेश रेट मौजूद है, जबकि 5जी वेरिएंट 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट के साथ आया था। वीवो वाई53एस फोन मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है, जबकि 5जी फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है।
 

Vivo Y53s price

Vivo Y53s स्मार्टफोन की कीमत VND 6,990,000 (लगभग 22,700 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। यह फोन ब्लैक ग्रीन और ब्लू पर्पल कलर ऑप्शन में आया है। इस फोन को वियतनाम से बाहर पेश किया जाएगा या नहीं फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement

Vivo Y53s 5G की चीन में कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,500 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जबकि फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,800 रुपये) है।
 

Vivo Y53s specifications

डुअल-सिम वीवो वाई53एस फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम करता है। इस फोन में 6.58 इंच का फुलएचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई53एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का है, f/2.4  अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई53एस फोन में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। वहीं, सेंसर्स में ग्रेविटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और गायरोस्कोप शामिल हैं। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वीवो वाई53एस में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164x75.46x8.38mm और भार 190 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.