64MP कैमरा वाला Vivo Y53s फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

आपको बता दें, Vivo Y53s फोन को पिछले महीने वियतनाम में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत VND 6,990,000 (लगभग 22,700 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है।

64MP कैमरा वाला Vivo Y53s फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

डीप सी ब्लू और फैंटास्टिक रैनबो कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

ख़ास बातें
  • Vivo Y53s में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वाई53एस फोन की सेल आज से ही है शुरू
  • फोन में मौजूद है दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Vivo Y53s स्मार्टफोन को आज 9 अगस्त सोमवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि कंपनी की Y सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन है। नया वीवो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो वीवो वाई53एस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 128 जीबी स्टोरेज और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह डिवाइस दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वीवो वाई53एस फोन को Redmi Note 10 Pro Max और Samsung Galaxy M51 जैसे स्मार्टफोन्स से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
 

Vivo Y53s price in India, availability details

Vivo Y53s की कीमत भारत में 19,490 रुपये सेट की गई है, जिसमें फोन को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट मिलता है। जैसे कि हमने बताया यह फोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, जो हैं डीप सी ब्लू और फैंटास्टिक रैनबो। यह फोन Amazon, Flipkart, Paytm, Tatacliq, Bajaj EMI Store और Vivo India e-store के साथ-साथ अन्य रिटेल आउटलेट्स पर 9 अगस्त से ही खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर की बात करें, तो HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड, ICICI क्रेडिट और डेबिट कार्ड, Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finserv और ईएमआई ट्रांसजेक्शन के जरिए वीवो वाई53एस फोन खरीद पर 1,500 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। फोन पर 7,000 रुपये की कीमत वाला जियो बेनेफिट भी प्राप्त होगा, इसके अलावा ग्राहकों को नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प प्राप्त होगा। ऑनलाइन माध्यम से 1,500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी प्राप्त होगा।

आपको बता दें, Vivo Y53s फोन को पिछले महीने वियतनाम में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत VND 6,990,000 (लगभग 22,700 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है।
 

Vivo Y53s specifications

डुअल-सिम वीवो वाई53एस फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम करता है। इस फोन में 6.58 इंच का फुलएचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई53एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का है, f/2.4  अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई53एस फोन में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। वहीं, सेंसर्स में ग्रेविटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और गायरोस्कोप शामिल हैं। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वीवो वाई53एस में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164x75.46x8.38mm और भार 190 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »