• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा वाला Vivo Y53s स्मार्टफोन भारत में 9 अगस्त को होगा लॉन्च, ये होगी खूबियां

64MP कैमरा वाला Vivo Y53s स्मार्टफोन भारत में 9 अगस्त को होगा लॉन्च, ये होगी खूबियां

Vivo Y53s की भारतीय कीमत की आधिकारिक जानकरी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि फोन की कीमत भारत में 22,990 रुपये हो सकती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत होगी।

64MP कैमरा वाला Vivo Y53s स्मार्टफोन भारत में 9 अगस्त को होगा लॉन्च, ये होगी खूबियां
ख़ास बातें
  • Vivo Y53s फोन वियतनाम में हो चुका है लॉन्च
  • वीवो वाई53एस में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • भारत में लॉन्च हो सकता है फोन का 4जी वेरिएंट
विज्ञापन
Vivo Y53s स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में 9 अगस्त यानी सोमवार को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने Gadgets 360 को दी है। यह वीवो फोन पिछले महीने वियतनाम में पेश किया गया था। फीचर्स की बात करें, तो फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले, नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। वीवो वाई53एस में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है और स्टोरेज में 128 जीबी विकल्प प्राप्त होगा। बेस मॉडल के अलावा, वीवो वाई53एस में 5जी वेरिएंट भी है, लेकिन कंपनी भारत में यह मॉडल पेश नहीं कर सकती है ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि भारत में फोन का 4जी वेरिएंट पेश किया जाएगा।

Vivo India ने शुक्रवार को Gadgets 360 को Vivo Y53s स्मार्टफोन की भारत लॉन्च तारीख की पुष्टि की। Moneycontrol की रिपोर्ट में यह जानकारी अज्ञात सूत्र के हवाले से दी गई थी।
 

Vivo Y53s price in India (expected)

Vivo Y53s की भारतीय कीमत की आधिकारिक जानकरी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि फोन की कीमत भारत में 22,990 रुपये हो सकती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत होगी। यह फोन डीप सी ब्लू और फैंटास्टिक रैनबो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध हो सकता है।

याद दिला दें, वियतनाम में स्मार्टफोन की कीमत VND 6,990,000 (लगभग 22,600 रुपये) थी, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। यह फोन ब्लैक ग्रीन और ब्लू पर्पल कलर ऑप्शन में आया है।
 

Vivo Y53s specifications

जैसे कि हमने बताया यह फोन वियतनाम में लॉन्च हो चुका है, जिसके मुताबिक डुअल-सिम वीवो वाई53एस फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम करता है। इस फोन में 6.58 इंच का फुलएचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई53एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का है, f/2.4  अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई53एस फोन में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। वहीं, सेंसर्स में ग्रेविटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और गायरोस्कोप शामिल हैं। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वीवो वाई53एस में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164x75.46x8.38mm और भार 190 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »