64MP कैमरा से लैस हो सकता है Vivo Y53s (t1 version) फोन, कीमत भी हुई लीक

Vivo Y53s (t1 version) फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,983 रुपये) होगी और इसके 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,199 (लगभग 25,284 रुपये) होगी।

64MP कैमरा से लैस हो सकता है Vivo Y53s (t1 version) फोन, कीमत भी हुई लीक
ख़ास बातें
  • Vivo Y53s (t1 version) में मौजूद है दो कैमरा
  • वीवो वाई53एस (टी1 वर्ज़न) में 4,910mAh की बैटरी दी गई है
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है फोन
विज्ञापन
Vivo Y53s (t1 version) स्मार्टफोन की प्रोडक्ट लिस्टिंग चीनी टेलीकॉम वेबसाइट पर रिलीज़ की गई है, जिसके माध्यम से फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। बता दें, यह फोन मई महीने में चीन में लॉन्च हुए Vivo Y52s (T1 Version) स्मार्टफोन का ही सक्सेसर होगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा और फोन में खरीद के लिए तीन कलर ऑप्शन मौजूद होंगे। इन सब जानकारी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
 

Vivo Y53s (t1 version) price

Nashville chatter की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Vivo Y53s (t1 version) फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,983 रुपये) होगी और इसके 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,199 (लगभग 25,284 रुपये) होगी। जैसे कि हमने बताया यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है, वो हैं स्टाररी नाइट, इरीडिसेंट और सी सॉल्ट।
 

Vivo Y53s (t1 version) specifications

वीवो वाई53एस (टी1 वर्ज़न) Android 11 पर काम करेगा। इस फोन में 6.58 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

वीवो वाई53एस (टी1 वर्ज़न) में 4,910mAh की बैटरी दी गई है। फोन का डायमेंशन 163.95 x 75.30 x 8.5mm और भार 189 ग्राम होगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »