8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ Vivo Y52s फोन लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y52s (T1 Version) की कीमत चीन में CNY 2,099 (लगभग 23,900 रुपये) तय की गई है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, वो है कोरल सी, मोनेट और टाइटेनियम ग्रे।

8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ Vivo Y52s फोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन में कोरल सी, मोनेट और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन खरीद के लिए है उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Vivo Y52s T1 Version क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है
  • वीवो वाई52एस (टी1 वर्ज़न) में मौजूद है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • वीवो वाई52एस (टी1 वर्ज़न) एंड्रॉयड 11 आधारित Origin OS 1.0 पर काम करता है
विज्ञापन
Vivo Y52s (T1 Version) स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 3 मई यानी आज लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Vivo Y52s का ही बदला हुआ अवतार है, जो कि चीन में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था। जहां इन दोनों के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे हैं, वहीं इनमें अंतर प्रोसेसर को लेकर है। वीवो वाई52एस (टी1 वर्ज़न) फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, वहीं वीवो वाई52एस फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस है। दोनों ही फोन में कंपनी ने 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 

Vivo Y52s (T1 Version) price, sale

Vivo Y52s (T1 Version) की कीमत चीन में CNY 2,099 (लगभग 23,900 रुपये) तय की गई है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, वो है कोरल सी, मोनेट और टाइटेनियम ग्रे। फोन की बिक्री Vivo China के ऑनलाइन स्टोर व JD.com वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है।
 

Vivo Y52s (T1 Version) specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई52एस (टी1 वर्ज़न) एंड्रॉयड 11 आधारित Origin OS 1.0 पर काम करता है। इस फोन में 6.58 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,408 डिस्प्ले) के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम मौजूद है। फोन की स्टोरेज 256 जीबी है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

वीवो वाई52एस (टी1 वर्ज़न) में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट डुअल इंज़न फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए वीवा वाई52एस फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक सेंसर भी दिया गया है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  4. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  5. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  6. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  7. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  8. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  10. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »