5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y52 5G लॉन्च, जानें सभी स्पेसिफिकेशन...

Vivo ने फिलहाल Vivo Y52 5G की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। यह फोन 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मेंता है, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फोन केवल इसी वेरिएंट में दस्तक देगा या फिर इसमें कोई और विकल्प भी उपलब्ध होगा।

5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y52 5G लॉन्च, जानें सभी स्पेसिफिकेशन...
ख़ास बातें
  • Vivo Y52 5G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वाई52 5जी में दिया गया है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है फोन
विज्ञापन
Vivo Y52 5G स्मार्टफोन को यूरोप में 5G के किफायती विकल्प के तौर पर पेश कर दिया गया है। वीवो वाई52 के साथ यूरोपियन मार्केट में Vivo Y72 5G को भी पेश किया गया है, जो कि असल में मार्च महीने में थाईलैंड में लॉन्च हुआ था। वीवो वाई52 5जी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। साथ ही आपको फोन में डुअल-सिम सपोर्ट और एक्सपेंडबल स्टोरेज मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS पर काम करता है।
 

Vivo Y52 5G price

Vivo ने फिलहाल Vivo Y52 5G की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। यह फोन 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मेंता है, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फोन केवल इसी वेरिएंट में दस्तक देगा या फिर इसमें कोई और विकल्प भी उपलब्ध होगा। वहीं, दूसरी ओर Vivo Y72 5G की कीमत EUR 299 (लगभग 26,700 रुपये) है।

Vivo Y52s और Vivo Y52s (T1 Version) फोन को इससे पहले चीन में लॉन्च किया गया था, जिसमें Vivo Y52s की शुरुआती कीमत CNY 1,598 (लगभग 18,100 रुपये) और Vivo Y52s (T1 Version) की शुरुआती कीमत (लगभग 23,900 रुपये) है। इन दोनों में से कोई सा भी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं किया गया है, तो ऐसे में यह भी साफ नहीं है कि वीवो वाई52 5जी फोन भारत में दस्तक देगा या नहीं।
 

Vivo Y52 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई52 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम करता है। इस फोन में 6.58 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,408 डिस्प्ले) डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ ऑटोफोकस मौजूद है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा नॉच डिज़ाइन के साथ मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई52 5जी फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 720
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »