• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ Vivo Y35+ 5G, Y35m+ 5G भी आया, जानें प्राइस

8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ Vivo Y35+ 5G, Y35m+ 5G भी आया, जानें प्राइस

Vivo Y35+ 5G को 3 कॉन्फि‍गरेशन में लाया गया है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज मॉडल के दाम 1,399 युआन (लगभग 16,350 रुपये) हैं।

8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ Vivo Y35+ 5G, Y35m+ 5G भी आया, जानें प्राइस

Photo Credit: Vivo

Vivo Y35+ 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y35+ 5G और Vivo Y35m+ 5G चीन में हुए लॉन्‍च
  • दोनों फोन फीचर्स के मामले में काफी हद तक एक जैसे हैं
  • Vivo Y35+ 5G को 3 कॉन्फि‍गरेशन में लाया गया है
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने दो नई डिवाइसेज उसकी वाई (Y) सीरीज में लॉन्‍च की हैं। ये हैं-  Vivo Y35+ 5G और Vivo Y35m+ 5G। फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस के मामले में दोनों फोन काफी हद तक एक जैसे हैं। अभी इन्‍हें चीन में लाया गया है और सिर्फ Vivo Y35+ 5G को खरीदा जा सकता है। फोन को 50 मेगापिक्‍सल कैमरा, 8 जीबी तक रैम, 5 हजार एमएएच बैटरी और 18 वॉट की चार्जिंग जैसी खूबियों से लैस किया गया है। आइए विस्‍तार से जानते हैं Vivo Y35+ 5G के बारे में। 
 

Vivo Y35+ 5G के प्राइस 

Vivo Y35+ 5G को 3 कॉन्फि‍गरेशन में लाया गया है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज मॉडल के दाम 1,399 युआन (लगभग 16,350 रुपये) हैं। 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के दाम 1,599 युआन (लगभग 18687 रुपये) हैं। 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 1,799 युआन (लगभग 21024 रुपये) का है। यह‍ स्टार रिंग ब्लैक, सॉल्ट लेक ब्लू और नेबुला पर्पल कलर्स में आता है। 
 

Vivo Y35+ 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

जैसाकि प्राइस से ही पता चलता है यह एक मिड रेंज डिवाइस है। Vivo Y35+ 5G में 6.64 इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल है। डिस्‍प्‍ले में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन मिलता है। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्‍फी के लिए 8 एमपी का कैमरा मिलता है। Vivo Y35+ 5G एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है, जिस पर कंपनी के ओरिजिनओएस 3.0 की लेयर है। 

Vivo Y35+ 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर है। इसे 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज से पै‍क किया गया है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम स्‍लॉट के साथ आने वाला Vivo Y35+ 5G एक 5जी स्‍मार्टफोन में इसमें USB-C पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो जैक के अलावा सिक्‍योरिटी के लिए साइड में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »