50MP कैमरा के साथ Vivo Y33s फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y33s स्मार्टफोन की कीमत भारत में 17,990 रुपये है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जैसे कि हमने बताया यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, वो कलर्स हैं मिडडे ड्रीम और मिरर ब्लैक।

50MP कैमरा के साथ Vivo Y33s फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

फोन में मौजूद हैं मिडडे ड्रीम और मिरर ब्लैक कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Vivo Y33s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • वीवो वाई33एस में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • फोन मीडियाटेक हीलियो पी88 प्रोसेसर से लैस है
विज्ञापन
Vivo Y33s को आज सोमवार को भारत में कंपनी की किफायती Y सीरीज़ के स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वीवो वाई33एस स्मार्टफोन का डिस्प्ले मोटे बेजल्स के साथ आता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन मौजूद है। इस प्राइज़ रेंज में इन दोनों ही चीज़ों की उम्मीद की जा सकती है। यह फोन दो कलर ऑप्शन और सिंगल कॉन्फिग्रेशन में आता है। फोन में 2.0 एक्टेंडिड रैम भी मौजूद है।
 

Vivo Y33s price in India, availability

Vivo Y33s स्मार्टफोन की कीमत भारत में 17,990 रुपये है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जैसे कि हमने बताया यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, वो कलर्स हैं मिडडे ड्रीम और मिरर ब्लैक। फोन की सेल Vivo India E-store, Amazon.in, Flipkart, Tatacliq, Bajaj Finserv EMI Store और अन्य रीटेल पार्टनर्स के जरिए भारत में शुरू कर दी गई है।

सेल ऑफर की बात करें, तो HDFC और ICICI क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर 1,500 रुपये तक का कैशबेक दिया जा रहा है। ऑनलाइन ऑफर्स में 1,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 9 महीनों तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी शामिल है।
 

Vivo Y33s specifications

डुअल सिम (नैनो) वीवो वाई33एस फोन Android 11 आधारित FunTouch OS 11.1 पर काम करता है और इसमें 6.58-इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन के साथ आता है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी88 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 4 जीबी एक्टेंडिड रैम मौजूद है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी तक है, जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्प के लिए फोन में डुअल-बैंड वाई-फाई, 4जी, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी-टाइप सी पोर्ट मौजूद है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप शामिल हैं। वीवो वाई33एस फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ-साथ फेस अनलॉक शामिल  है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता। फोन का डायमेंशन 164.26x76.08x8mm और भार 182 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »