• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6000mAh की बड़ी बैटरी, 44W चार्जिंग वाला Vivo Y200i 5G कल होगा लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स सबकुछ

6000mAh की बड़ी बैटरी, 44W चार्जिंग वाला Vivo Y200i 5G कल होगा लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स सबकुछ

Vivo Y200i 5G में 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है।

6000mAh की बड़ी बैटरी, 44W चार्जिंग वाला Vivo Y200i 5G कल होगा लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स सबकुछ

Photo Credit: X/Anvin

Vivo Y200i 5G में 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Y200i 5G में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर है।
  • फोन में कंपनी ने IP64 रेटिंग भी दी है।
  • फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन की साइड में बताया गया है।
विज्ञापन
Vivo का अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo Y200i 5G 20 अप्रैल, यानी कल लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन अब तक कई सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है। अब कंपनी इसे चीन में कल लॉन्च करने जा रही है। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं। इसमें Glacier White, Starry Night Black, और Haohai Blue कलर ऑप्शंस देखने को मिलेंगे। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा कई और आकर्षक फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं। फोन की प्राइसिंग भी लीक हो चुकी है। आइए जानते हैं वीवो के लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन के बारे में सबकुछ।

Vivo Y200i 5G लॉन्च डेट 20 अप्रैल है। फोन का अधिकारिक टीजर भी कंपनी ने जारी कर दिया है। टीजर इमेज समेत फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस टिप्स्टर एनविन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किए हैं। फोन के प्राइसिंग डिटेल भी यहां सामने आए हैं। 
 

Vivo Y200i 5G price

Vivo Y200i 5G की कीमत टिप्स्टर के मुताबिक, 8 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज के लिए 1299 युआन (लगभग 15,000 रुपये) से शुरू होती है। जबकि इसका 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1599 युआन (लगभग 18,000 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के साथ 1799 युआन (लगभग 20,500 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। 
 

Vivo Y200i 5G specifications

Vivo Y200i 5G में 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पंच होल डिजाइन दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा यहां फिट है। फोन फ्लैट फ्रेम के साथ आता है। फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन की साइड में बताया गया है। रियर पैनल में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें दो कैमरा हैं। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जबकि साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। 

Y200i 5G में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर है। फोन Android 14 आधारित OriginOS 4 की स्किन के साथ बताया गया है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग है। फोन में कंपनी ने IP64 रेटिंग भी दी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »