₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील

Vivo Y200 5G पर भारी डिस्काउंट आ गया है। 28,999 रुपये के एमआरपी वाले फोन पर ई-कॉमर्स कंपनी ने 24% की छूट दी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 सितंबर 2026 07:06 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 4,800mAh की बैटरी दी गई है
  • यह 6000 तक फोटो स्टोर कर सकता है
  • Vivo Y200 5G में 6.67-इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलता है

Vivo Y200 5G में Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर आता है। जिसके साथ में कंपनी ने 8 जीबी रैम दी है।

Photo Credit: Flipkart

Vivo Y200 5G सेल में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह आकर्षक फोन धांसू फीचर्स अफॉर्डेबल प्राइस में लेकर आता है। फोन के लिए Flipkart पर वर्तमान में जबरदस्त ऑफर चल रहा है। एमआरपी से फोन 8 हजार सस्ते में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 1 दिया गया है। Vivo Y200 5G  में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन 4800mAh की बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रही धांसू डील के बारे में। 

Vivo Y200 5G Discount Price Offer

Vivo Y200 5G पर भारी डिस्काउंट आ गया है। यह कंपनी का एक पॉपुलर फोन रहा है। अब Flipkart ने इसे बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। 28,999 रुपये के एमआरपी वाले फोन पर ई-कॉमर्स कंपनी ने 24% की छूट दी है और इसे ऑफर के तहत 21,991 रुपये में लिस्ट किया है। यानी फोन पर सीधे 7 हजार रुपये का डिस्काउंट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने दिया है। इसे लेकिन और अधिक सस्ता खरीदने का ऑप्शन भी है।

Vivo Y200 5G को अगर Flipkart Axis बैंक या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1100 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन को 20,891 रुपये की प्रभावी कीमत पर पा सकते हैं। फोन को EMI पर खरीदने का भी विकल्प दिया गया है। इसके लिए आप 3 महीने की किश्तों में इसे मात्र 7,527 रुपये मासिक खर्च के साथ खरीद सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo Y200 5G Specifications

Vivo Y200 5G में 6.67-इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें रियर साइड में 64MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। Vivo Y200 5G में Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर आता है। जिसके साथ में कंपनी ने 8 जीबी रैम दी है और 256 जीबी स्टोरेज दी है। फोन में 4,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 7.96 मिलीमीटर और वजन 190 ग्राम बताया गया है। यह 6000 तक फोटो स्टोर कर सकता है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.