Vivo Y18e स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी समेत कई खूबियां

Vivo Y18e : कंपनी ने फोन की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। यह डिवाइस जेम ग्रीन और स्‍पेस ब्‍लैक कलर ऑप्‍शंस में ली जा सकेगी।

Vivo Y18e स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी समेत कई खूबियां

185 ग्राम वजन वाले इस फोन में 6.56 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y18e स्‍मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्‍च
  • इसमें दी गई है 5 हजार एमएएच की बैटरी
  • एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है नया वीवो फोन
विज्ञापन
Vivo Y18e : वीवो ने उसकी वाई सीरीज में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम है- Vivo Y18e, जोकि वीवो इंडिया की वेबसाइट पर लिस्‍ट हो गया है। फीचर्स और स्‍पेक्‍स से पता चलता है कि फोन को बजट से मिड रेंज में लाया गया होगा। इसमें एचडी प्‍लस रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले है। फोन की बॉडी पॉलिकार्बोनेट की है। यह 13 मेगापिक्‍सल का रियर और 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा ऑफर करता है। मीडियाटेक का हीलियो प्रोसेसर इस फोन में लगाया गया है। 
 

Vivo Y18e Price

Vivo Y18e को वीवो इंडिया की वेबसाइट पर लिस्‍ट कर दिया गया है। कंपनी ने फोन की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। यह डिवाइस जेम ग्रीन और स्‍पेस ब्‍लैक कलर ऑप्‍शंस में ली जा सकेगी। 
 

Vivo Y18e Specifications, features 

Vivo Y18e को बनाने में पॉलिकार्बोनेट का इस्‍तेमाल हुआ है। 185 ग्राम वजन वाले इस फोन में 6.56 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह एचडी प्‍लस रेजॉलशन और 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। 

Vivo Y18e में 4GB रैम दी गई है। वर्चुअल रैम फीचर की मदद से रैम को और 4जीबी एक्‍सटेंट किया जा सकता है। इंटरनल स्‍टाेरेज 64 जीबी है। एसडी कार्ड लगाने का विकल्‍प भी इस फोन में है। Vivo Y18e में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर लगाया गया है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है।  

Vivo Y18e में 13 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 0.08 का एक और लेंस इस फोन में दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है। Vivo Y18e में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के तमाम ऑप्‍शन इस डिवाइस में दिए गए हैं। हालांकि यह 5जी फोन नहीं है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »