Vivo ने 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y17s किया लॉन्च

प्रोसेसिंग के मामले में यह MediaTek Helio G85 से लैस है जिसके साथ 6 जीबी की LPDDR4x RAM दी गई है

Vivo ने 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y17s किया लॉन्च

Photo Credit: Vivo

Vivo Y17s स्मार्टफोन को वीवो ने MediaTek Helio G85 से लैस किया है।

ख़ास बातें
  • फोन को ग्लिटर पर्पल और फॉरेस्ट ग्रीन में लॉन्च किया गया है।
  • फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • सेल्फी के लिए फोन फ्रंट साइड में 8 मेगापिक्सल कैमरा कैरी करता है।
विज्ञापन
Vivo Y17s को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। बिना किसी शोर-शराबे के लॉन्च हुआ ये फोन Y सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है जो 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके साथ में कंपनी ने फास्ट चार्जर भी दिया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट और डिस्प्ले में 840 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Vivo Y17s price

Vivo Y17s स्मार्टफोन को वीवो ने फिलहाल सिंगापुर में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 199 सिंगापुर डॉलर (लगभग 12,000 रुपये) है। कलर वेरिएंट्स देखें तो फोन को ग्लिटर पर्पल और फॉरेस्ट ग्रीन में लॉन्च किया गया है। 
 

Vivo Y17s specifications, features

वीवो वाई17एस के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo Y17s में 6.56 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो कि एक IPS LCD पैनल है। इसमें HD+ कंटेंट देखा जा सकता है। फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 840 निट्स की ब्राइटनेस है। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसके हिसाब से कंपनी ने इसे स्पेसिफिकेशंस दिए हैं। रियर में यह 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ आता है। सपोर्ट में 2 मेगापिक्सल का बोके लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन फ्रंट साइड में 8 मेगापिक्सल कैमरा कैरी करता है। 

प्रोसेसिंग के मामले में यह MediaTek Helio G85 से लैस है जिसके साथ 6 जीबी की LPDDR4x RAM दी गई है और 128 जीबी की eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 13 आधारित FunTouch OS 13 पर रन करता है। पावर के लिए इसमें 5000mAh बैटरी है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह वीडियो प्लेबैक में 19.67 घंटे का बैकअप दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम, डुअल बैंड वाइ-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी पोर्ट सी, और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन को IP54 रेटिंग भी दी गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »