• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y100 आया लॉन्च से पहले यहां नजर, 8GB RAM के साथ इन धाकड़ फीचर्स से होगा लैस जानें

Vivo Y100 आया लॉन्च से पहले यहां नजर, 8GB RAM के साथ इन धाकड़ फीचर्स से होगा लैस जानें

Vivo Y100 में 1080 x 2400 रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ 440 PPI मिल सकता है। जिसका मतलब यह भी है कि फोन 6 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

Vivo Y100 आया लॉन्च से पहले यहां नजर, 8GB RAM के साथ इन धाकड़ फीचर्स से होगा लैस जानें

Vivo Y02 में 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • चीनी कंपनी लेटेस्ट अपने Vivo Y100 पर काम कर रही है।
  • Vivo Y100 में डाइमेंसिटी 900 SoC स्टोरेज मिल सकती है।
  • Vivo अपने स्मार्टफोन्स सीरीज को एक्सपैंड करती जा रही है।
विज्ञापन
Vivo अपने स्मार्टफोन्स सीरीज को एक्सपैंड करती जा रही है। कंपनी आम तौर पर एंट्री-लेवल और मिड-रेंज उसेर्स को टारगेट करती है। चीनी कंपनी लेटेस्ट अपने Vivo Y100 पर काम कर रही है। इस फोन को गीकबेंच, बीआईएस और गूगल प्ले कंसोल पर एक साथ देखा गया है। इन प्लेटफॉर्म्स पर फोन के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के बारे में पता चला। 
 

Vivo Y100 के स्पेसिफिकेशंस


Gizmochina के अनुसार, स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo Y100 में डाइमेंसिटी 900 SoC स्टोरेज मिल सकती है। इसके साथ 8GB रैम मिल सकती है। यह डिटेल गीकबेंच, बीआईएस और गूगल प्ले कंसोल पर नजर आई है। लिस्टिंग्स के अनुसार, Vivo Y100 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 SoC दिया जाएगा। इसमें मॉडल नंबर MT6877V/ZA दिया गया है। इस ओक्टा-कोर प्रोसेसर की बेस फ्रीक्वेंसी 2.0GHz की है। यह 6 कोर के साथ 2.0GHz और 2 कोर और 2.4GHz के साथ आएगा। यह डाइमेंसिटी वीवो की पिछली डिवाइसेज में इस्तेमाल की गई हैं। Vivo Y100  एंड्रायड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। इसमें 7.37GB की रैम, यानी की 8GB रैम दी जा सकती है। 

गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y100 में 1080 x 2400 रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ 440 PPI मिल सकता है। जिसका मतलब यह भी है कि फोन 6 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें OpenGL वर्जन 3.2 होगा। लिस्टिंग में यह भी पता चला है कि डिवाइस के फ्रंट में मिनी व्यू दिया जाएगा। हालांकि, हो सकता है कि यह केवल एक स्टॉक इमेज हो और स्मार्टफोन की असली फोटो ना हो। 

Vivo Y100 ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैण्डर्ड यानि की बीआईएस में भी दिखा है। वेबसाइट पर यह कन्फर्म हुआ है कि फोन मॉडल नंबर V2239 के साथ आएगा। यह भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Vivo Y100 मिड-रेंज स्मार्टफोन की कैटेगरी में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें पावरफुल प्रोसेसर और हाई-रिजोल्यूशन डिस्प्ले दिया जा सकता है। कई लिस्टिंग वेबसाइट्स से यही लगता है कि फोन भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »