6GB RAM, 5000mAh बैटरी से लैस Vivo Y53t 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत की बात करें तो Vivo Y53t 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को चीन में CNY 999 यानी कि 11,980 रुपये में लॉन्च किया गया है।

6GB RAM, 5000mAh बैटरी से लैस Vivo Y53t 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Vivo

Vivo Y53t 5G में 6.51 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Vivo ने अपनी Y-सीरीज के तहत नया फोन Vivo Y53t 5G चीन में पेश कर दिया है।
  • Vivo Y53t 5G में 6.51 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y53t 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 999 है।
विज्ञापन
Vivo ने अपनी Y-सीरीज के तहत नया फोन Vivo Y53t 5G चीन में पेश कर दिया है। यह बजट स्मार्टफोन Vivo Y52t की सक्सेसर के तौर पर आया है। इस फोन में 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले और Mediatek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर दिया गया है। 6GB RAM के साथ आने वाला यह फोन Android 13 पर बेस्ड OriginOS Ocean पर काम करता है। यहां हम आपको Vivo Y53t 5G के स्पेसिफिकेशंस और कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Vivo Y53t 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Vivo Y53t 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को चीन में CNY 999 यानी कि 11,980 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1099 है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Orange Fruit और Black Truffle कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। उपलब्धता की बात करें तो Vivo Y53t 5G चीन में 9 जनवरी, 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

Vivo Y53t 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vivo Y53t 5G में 6.51 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 700 7nm प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS Ocean UI पर काम करता है। 

कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3.5mm  हेडफोन जैक, ड्यूल सिम, 5G,ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GNSS और USB टाइप-सी सपोर्ट दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी का बात की जाए तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इस बीच, Vivo ने चीन में एक और वाई-सीरीज फोन Vivo Y35m भी लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर दिया गया है जो कि 8GB तक RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। फोन में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। बैटरी की बात करें तो यह फोन 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ओरिजिन ओएस फॉरेस्ट की एक अतिरिक्त लेयर के साथ काम करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »