5000mAh बैटरी, 32GB स्टोरेज के साथ सस्ती कीमत में Vivo Y01A लॉन्च, जानें प्राइस

कीमत की बात की जाए तो Vivo Y01A की थाईलैंड में कीमत THB 3,999 (Rs 9116) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे सफायर ब्लू और एलिगेंट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है।

5000mAh बैटरी, 32GB स्टोरेज के साथ सस्ती कीमत में Vivo Y01A लॉन्च, जानें प्राइस

Photo Credit: Vivo

Vivo Y01A में 6.51 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y01A में IPS LCD पैनल के साथ 6.51 इनचेस का डिस्प्ले दिया गया है।
  • वीवो का यह फोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है।
  • Vivo Y01A की कीमत THB 3,999 यानी कि करीबन 9116 रुपये है।
विज्ञापन
Vivo ने Vivo Y01A को थाईलैंड में आधिकारिक तौर से पेश कर दिया है। यह Vivo Y01 का नया वेरिएंट है जो कि Vivo Y01 इस साल मार्च में पेश किया गया था। Y01 की ही तरह इसके नए वेरिएंट में भी एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिली हैं। चलिए जानते हैं Vivo Y01A की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स: 

Vivo Y01A स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात की जाए तो इसमें IPS LCD पैनल के साथ 6.51 इनचेस का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें HD+ रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल्स और 20:9 का आस्पेक्ट रेश्यो मौजूद है। डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसकी जगह इसमें फेस अनलॉक का फीचर दिया गया है। 

कैमरा की बात की जाए तो इसके डिस्प्ले में 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है। इसके बैक पैनल पर स्क्वायर शेप में कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 8MP के रियर कैमरा के साथ LED फ्लैश दिया गया है। फोन एंड्राइड 11 Go Edition पर काम करता है और इसमें FunTouch OS 11.1 मौजूद है। Y01A में मीडियाटेक हीलियो P35 चिपसेट और 5000mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस माइक्रोयूएसबी पोर्ट के जरिए 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

स्टोरेज की बात की जाए तो यह फोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है। अतिरिक्त स्टोरेज के लिए डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट दिया गया है। डिवाइस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मौजूद हैं। फोन 163.96 x 75.2 x 8.28mm और 178 ग्राम का है। 

Vivo Y01A कीमत: कीमत की बात की जाए तो Vivo Y01A की थाईलैंड में कीमत THB 3,999 (Rs 9116) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे सफायर ब्लू और एलिगेंट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। डिवाइस आने वाले दिनों में दूसरे मार्केट्स में भी पेश किय जा सकता है। भारत उसमें से एक देश हो सकता है, जहां इसे लॉन्च किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y01A, Vivo Y01A Specifications, Vivo Y01A Features
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »