• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा, 4500mAh वाले Vivo X80 Lite की कीमत और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, जानें सबकुछ

64MP कैमरा, 4500mAh वाले Vivo X80 Lite की कीमत और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, जानें सबकुछ

प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 900 SoC से लैस है। स्टोरेज की  बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज है। यह Android 12 पर बेस्ड FunTouch OS 12 पर काम करता है। 

64MP कैमरा, 4500mAh वाले Vivo X80 Lite की कीमत और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, जानें सबकुछ

Photo Credit: WinFuture.de

ख़ास बातें
  • Vivo X80 Lite में 6.44 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo X80 Lite की कीमत EUR 450 यानी कि करीब 35,600 रुपये हो सकती है।
  • कैमरा की बात करें तो Vivo X80 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा होगा।
विज्ञापन
Vivo X80 Lite को लेकर बीते कुछ हफ्तों से अफवाहों का बाजार गर्म है। अब तक Vivo द्वारा इस नए स्मार्टफोन की सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन रेंडर्स से इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लेटेस्ट लीक के अनुसार, Vivo X80 Lite में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 900 SoC होगा। लीक रेंडर्स से यह भी पता चला है कि इसें वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले होगी।

जर्मन पब्लिकेशन WinFuture.de ने रेंडर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है, जिसमें Vivo X80 Lite होने की संभावना है। लीक के अनुसार, आगामी वीवो स्मार्टफोन की कीमत EUR 450 यानी कि करीब 35,600 रुपये हो सकती है। लीक रेंडर्स से पता चला है कि वीवो स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आएगा और फ्रंट कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले है। वहीं इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।
 

Vivo X80 Lite के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक के अनुसार, Vivo X80 Lite में 6.44 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2404 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट है। प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 900 SoC से लैस है। स्टोरेज की  बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज है। यह Android 12 पर बेस्ड FunTouch OS 12 पर काम करता है। 

कैमरा की बात करें तो वीवो एक्स80 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा होगा, जिसमें f/1.78 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। वहीं सेल्फी के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें एनएफसी और ब्लूटूथ v5.2 होगी। सेफ्टी के लिए इसमें फ्रिंगरप्रिंट सेंसर होगा। बैटरी के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी होगी जो कि 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  3. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  4. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  5. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  6. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  7. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  8. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  9. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  10. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »