Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max और Vivo X500e शामिल हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष पेश की गई Vivo X300 सीरीज की जगह लेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जुलाई 2026 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X500 में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 64 MP का Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं

भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में Vivo X300 को लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Vivo

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X500 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Vivo X500 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की कैमरा यूनिट के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max और Vivo X500e शामिल हो सकते हैं। हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि इस सीरीज के Vivo X500 Pro Max की एक नए इमेजिंग सिस्टम के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LOFIC प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 85 mm की फोकल लेंथ के साथ दिया जा सकता है। यह कैमरा हाई-क्वालिटी टेलीफोटो मैक्रो फोटोग्राफी को सपोर्ट करेगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। 

इस सीरीज के Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में 6.37 इंच डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है। Vivo X500 Pro में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी दी जा सकती है। यह Android 17 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड OriginOS 7 पर चल सकता है। भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Vivo X300 Pro की यह जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity  9500 चिपसेट दिया गया है। Vivo X300 Pro की 6,510mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.