Vivo X300 सीरीज में शामिल होंगे X300, X300 Pro Mini, X300 Pro और X300 Ultra

Vivo चीनी बाजार में 2025 की पहली छमाही में Vivo X300 Ultra और Vivo X200S को पेश करने वाला है।

Vivo X300 सीरीज में शामिल होंगे X300, X300 Pro Mini, X300 Pro और X300 Ultra

Photo Credit: Vivo

Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • Vivo चीनी बाजार में Vivo X300 Ultra और Vivo X200S को पेश करने वाला है।
  • लीक Vivo की फ्लैगशिप सीरीज X300 सीरीज से संबंधित है।
  • ब्रांड कथित तौर पर Vivo X Fold 4 फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
Vivo चीनी बाजार में 2025 की पहली छमाही में Vivo X300 Ultra और Vivo X200S को पेश करने वाला है। ब्रांड कथित तौर पर Vivo X Fold 4 फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है, जो 2025 के मध्य के करीब लॉन्च हो सकता है। इस साल की आखिरी तिमाही में X300 लाइनअप आने की उम्मीद है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की नई लीक से पता चला है कि X300 लाइनअप के लिए प्रोडक्ट स्ट्रैटजी में 4 मॉडल शामिल हो सकते हैं।


Vivo X300 सीरीज में शामिल होंगे ये फोन


लीक Vivo की फ्लैगशिप सीरीज X300 सीरीज से संबंधित है। मशीन ट्रांसलेटेड टेक्स्ट से पता चला है कि लाइनअप में दो लोअर मॉडल और दो टॉप मॉडल शामिल होंगे। इस लाइनअप में Vivo X300, X300 Pro Mini, X300 Pro और X300 Ultra शामिल हो सकते हैं। लोअर मॉडल Vivo X300 और X300 Pro Mini में फ्लैट डिस्प्ले है, जबकि कंपनी हाई-एंड वेरिएंट X300 Pro और X300 Ultra में बड़ी क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन प्रदान कर रही है।

टिपस्टर ने कहा कि फ्लैट डिस्प्ले वाले छोटे मॉडल और कर्व्ड स्क्रीन वाले बड़े मॉडल पेश करने के पीछे की वजह साफ तौर पर हार्डवेयर रुकावट और इंटरनल कंपोनेंट सिस्टम है। टिपस्टर ने यह भी साफ किया है कि बड़े सेंसर वाला 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा छोटे डिवाइसेज में फिट होने के लिए बहुत बड़ा है, जिससे यह पता चलता है कि सिर्फ हाई-एंड मॉडल में ही यह फीचर होगा।

यह लीक, टिपस्टर की पिछली लीक से अलग है जिसमें दावा किया गया था कि लाइनअप में तीन मॉडल जैसे कि Vivo X300, Vivo X300 Pro और X300 Ultra होंगे। लीक में सुझाव है कि X300 में X200 की तरह 6.7 इंच की डिस्प्ले नहीं होगी, बल्कि X200 Pro Mini की तरह 6.31 इंच की डिस्प्ले से लैस एक छोटा मॉडल होगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Vivo की नेक्स्ट जनरेशन के एक्स-सीरीज फ्लैगशिप के सटीक नाम का खुलासा नहीं हुआ है, अभी तक सिर्फ अस्थायी नाम हैं। Vivo X300 सीरीज के इस साल अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। अल्ट्रा वेरिएंट को छोड़कर अन्य सभी मॉडल में नेक्स्ट जनरेशन का डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। जहां तक ​​अल्ट्रा वर्जन की बात है यह 2026 की पहली छमाही में स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिप के साथ लॉन्च हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  3. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  6. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  7. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  8. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  9. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  10. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »