Vivo X300 सीरीज में मिल सकती है Zeiss ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट

पिछले महीने इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Vivo X300 सीरीज को 30 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 15:58 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro शामिल होंगे
  • पिछले महीने इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था
  • Vivo X300 में 6.31 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है

इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए गए इनके वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की Vivo X300 सीरीज जल्द भारत में लॉन्च की जाएगी। इस स्मार्टफोन सीरीज में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिल सकता है। इस सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स में ऑप्टिकल सिस्टम्स बनाने वाली Zeiss की ओर से ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। 

पिछले महीने इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Vivo X300 सीरीज को 30 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन सीरीज का टीजर दिया गया है। इसमें इस स्मार्टफोन सीरीज का बेस मॉडल Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडर किट के साथ है। हालांकि, इस टीजर में Vivo X300 सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए गए इनके वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं। 

Advertisement

इस सीरीज के Vivo X300 Pro में 6.78 इंच 1.5K (2,800 × 1,216 पिक्सल्स) BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। Vivo X300 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा दिया गया है।  इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo X300 Pro की 6,510 mAh की बैटरू 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Vivo X300 में 6.31 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है।  इसमें इस सीरीज के Pro मॉडल के समान प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6,040 mAh की बैटरी समान चार्जिंग स्पीड के साथ है। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इस दोनों स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.