Vivo X23 Symphony Edition लॉन्च, 24.8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

Vivo ब्रांड ने चीन में अपने Vivo X23 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। बीते महीने Vivo X23 Star Edition हैंडसेट लॉन्च करने के बाद कंपनी ने अब Vivo X23 Symphony Edition को मार्केट में उतारा है।

Vivo X23 Symphony Edition लॉन्च, 24.8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • Vivo X23 Symphony Edition में भी डुअल कैमरा सेटअप है
  • सिंफनी एडिशन की कीमत 2,798 चीनी युआन (करीब 28,900 रुपये) है
  • स्नैपड्रैगन 660 और 6 जीबी रैम से लैस है Vivo X23 Symphony Edition
विज्ञापन
Vivo ब्रांड ने चीन में अपने Vivo X23 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। बीते महीने Vivo X23 Star Edition हैंडसेट लॉन्च करने के बाद कंपनी ने अब Vivo X23 Symphony Edition को मार्केट में उतारा है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह सितंबर महीने में लॉन्च किए गए वीवो एक्स23 का थोड़ा कमज़ोर वर्ज़न है। वीवो एक्स23 सिंफनी एडिशन नए ग्रेडिएंट कलर में तो आया ही है, साथ में रैम, प्रोसेसर और कैमरे में भी बदलाव किया गया है। नए मॉडल में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। वहीं, Vivo ने इस फोन के नए वेरिएंट में 24.8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। गौर करने वाली बात है कि Vivo X23 Symphony Edition की कीमत Vivo X23 से कम है।
 

Vivo X23 Symphony Edition कीमत

वीवो एक्स23 सिंफनी एडिशन की कीमत 2,798 चीनी युआन (करीब 28,900 रुपये) है। गौर करने वाली बात है कि Vivo X23 को 3,498 चीनी युआन (करीब 37,100 रुपये) में उपलब्ध कराया गया था। स्मार्टफोन अभी चीनी मार्केट में उपलब्ध है। यह आर्कटिक मॉर्निंग और स्टारी नाइट ओसियन रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लाए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Vivo X23 Symphony Edition स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें वीवो एक्स23 की तुलना में नए एडिशन में प्रोसेसर, रैम और फ्रंट कैमरे में बदलाव किया गया है। Vivo 23 Symphony Edition एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस पर चलता है। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यही सेटअप वीवो एक्स23 में भी था। हालांकि, इस वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 670 की जगह स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट 6 जीबी रैम के साथ आता है, जबकि ऑरिजनल मॉडल में 8 जीबी रैम दिए गए थे।

Vivo X23 Symphony Edition में भी डुअल कैमरा सेटअप है। 12 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल के सेंसर जुगलबंदी में काम करेंगे। हालांकि, वीवो एक्स23 सिंफनी एडिशन में 12 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे की जगह 24.8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। Vivo X23 Symphony Edition में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास और ओटीजी सपोर्ट कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। इसकी बैटरी 3400 एमएएच की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा24.8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »