Vivo X21 भारत में लॉन्च, इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला है यह फोन

Vivo X21 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने इस हैंडसेट से बुधवार को नई दिल्ली में पर्दा उठाया। स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर।

Vivo X21 भारत में लॉन्च, इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला है यह फोन

Vivo X21 में हैं दो रियर कैमरे और 6 जीबी रैम

ख़ास बातें
  • Vivo X21 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Vivo X21 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 के साथ दिए गए हैं 6 जीबी रैम
  • Vivo X21 एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
विज्ञापन
Vivo X21 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने इस हैंडसेट से बुधवार को नई दिल्ली में पर्दा उठाया। स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर। यह इस फीचर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन भी है। अन्य फीचर की बात करें तो यूज़र को Vivo X21 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो मिलेगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। नॉच में सेल्फी कैमरे के साथ प्रॉक्सिमिटी सेंसर को जगह मिली है। Vivo X21 एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को वीवो ने सबसे पहले इस साल मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया था।

चीनी मार्केट में इस फोन के दो वेरिेएंट उतारे गए थे- Vivo X21 और Vivo X21 UD। बता दें कि चीनी मार्केट में वीवो एक्स21 यूडी वेरिएंट इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। हालांकि, भारत में कंपनी ने Vivo X21 UD वेरिएंट को वीवो एक्स21 के नाम से उतारने का फैसला किया है।

Vivo X21 उन शुरुआती स्मार्टफोन में से है जो एंड्रॉयड पी बीटा (डेवलपर प्रिव्यू 2) का अपडेट पा सकता है। भारत में Vivo X21 की प्री-बुकिंग लॉन्च से पहले ही पिछले हफ्ते शुरू हुो गई थी।
 

Vivo X21 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में Vivo X21 को 35,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी बिक्री मंगलवार से शुरू हो जाएगी। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इस ई-कॉमर्स साइट पर Vivo X21 के लॉन्च ऑफर के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई थी। इस फोन ब्लैक और व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 
vivo x21

Vivo X21 की कीमत है 35,990 रुपये

लॉन्च ऑफर की बात करें तो Vivo X21 खरीदने के लिए पुराने फोन को एक्सचेंज कराने पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, बिना ब्याज़ वाले ईएमआई का भी विकल्प है।
 

Vivo X21 स्पेसिफिकेशन

Vivo X21 एक डुअल सिम फोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फन टच ओएस 4.0 पर चलता है। हैंडसेट में 6.28 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी रैम।

Vivo X21 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने रियर कैमरे में स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग, एआई एचडीआर, पोर्ट्रेट और बोकेह, लाइव फोटो, एआर स्टीकर्स और शॉट रीफोकस फीचर होने की जानकारी दी है। Vivo ने रियर कैमरे के प्राइमरी सेंसर को ही सेल्फी कैमरे में भी इस्तेमाल किया है। लेकिन इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरा लाइव फोटो, एआई फेस ब्यूटी, एआई एचडीआर, पोर्ट्रेट और बोकेह मोड और एआर स्टीकर्स के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। यह हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी और ओटीजी सपोर्ट के साथ माइक्रो यूएसबी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। वीवो एक्स21 में जान फूंकने का काम करेगी 3200 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 154.45×74.78×7.37 मिमी है और वज़न 156.2 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium build quality
  • कमियां
  • Slow fingerprint scanner
  • Micro-USB port
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »