चीन के बाद इस देश में लॉन्‍च हुए 16GB रैम, 90W चार्जिंग वाले Vivo X200, X200 Pro स्‍मार्टफोन

चीन के बाद मलयेशिया में नए Vivo X200 और X200 Pro को लॉन्‍च किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 नवंबर 2024 18:03 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 सीरीज का ग्‍लोबल लॉन्‍च
  • मलयेशिया में पेश की गई डिवाइसेज
  • 16 जीबी रैम के साथ लॉन्‍च हुए X200 और X200 प्रो

इनमें मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर की ताकत है। 16 जीबी रैम दी गई है।

Vivo X200, X200 Pro Launched : वीवो ने अपनी प्रीमियम स्‍मार्टफोन सीरीज Vivo X200 को चीन में लॉन्‍च किया था। अब ये डिवाइसेज ग्‍लोबल हो गई हैं। चीन के बाद मलयेशिया में नए  X200 और X200 Pro को लॉन्‍च किया गया है। vivo X200 mini को अभी नहीं लॉन्‍च किया गया है। ये फोन्‍स 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले, 16 जीबी तक रैम समेत कई सुविधाएं पेश करते हैं। लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करते हैं और IP68 + IP69 रेटिंग से लैस हैं। इन फोन्‍स में 90W तक चार्जिंग का सपोर्ट है और वायरलैस चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। 
 

Vivo X200, X200 Pro Price in Malaysia

vivo X200 को टाइटेनियम ग्रे और ऑरोरा ग्रीन कलर्स में लाया गया है। कीमत RM 3599 यानी करीब 67 हजार रुपये है। यह 16GB + 512GB मॉडल के दाम हैं। वहीं, vivo X200 Pro को टाइटेनियम ग्रे और मिडनाइट ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। दाम 16GB + 512GB मॉडल के लिए RM 4699 यानी करीब 88 हजार रुपये हैं। 
Advertisement
 

Vivo X200, X200 Pro Features, Specifications 

यहां हम आपको Vivo X200 और X200 Pro के उन स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में पहले बता रहे हैं, जो दोनों फोन्‍स में समान हैं। इनमें मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर की ताकत है। 16 जीबी रैम दी गई है और 512 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। ये लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करते हैं, जिस पर फनटच ओएस 15 की लेयर है। 

कैमरा की बात करें तो Vivo X200 और X200 Pro में 50MP का मेन कैमरा है, जोकि Sony LYT-818 सेंसर है। उसके साथ 50MP का अल्‍ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा दोनों में अलग है। Vivo X200 में वह 50MP Sony IMX882 सेंसर है, जबकि X200 Pro में 200MP Samsung HP9 सेंसर है। 
Advertisement

फ्रंट कैमरा दोनों ही फोन में 32 मेगापिक्‍सल का है। इन्‍हें IP69+IP68 रेटिंग मिली है। 90W का चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि प्रो मॉडल में 30 वॉट की वायरलैस चार्जिंग भी मिलती है। 

Vivo X200 में 6.67 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPS AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जबकि प्रो मॉडल में 6.78 इंच का 8T LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। दोनो की पीक ब्राइटनैस 4500 निट्स है। एक्‍स200 में 5800mAh की बैटरी है, जबकि प्रो मॉडल में 6000mAh की बैटरी है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • Bad
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.