Vivo X200 Series India Launch: 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाले Vivo X200 स्मार्टफोन्स का लॉन्च आज, यहां देखें लाइव

फोन MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट से लैस हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 10:51 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज में Vivo X200 और Vivo X200 Pro शामिल होंगे।
  • दोनों ही फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया है।
  • Vivo X200 Pro में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

Vivo X200 और Vivo X200 Pro भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे।

Photo Credit: Vivo

Vivo अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X200 को आज भारत में लॉन्च करने जा रही है। सीरीज में कंपनी दो मॉडल्स उतारेगी जिसमें Vivo X200 और Vivo X200 Pro शामिल होंगे। दोनों ही फोन पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। कंपनी ने कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी लॉन्च से पहले किया है। मसलन, फोन में Dimensity 9200 चिपसेट मिलेगा। सीरीज में 6000mAh तक बैटरी होगी। आइए जानते हैं और कौन से धांसू फीचर्स इस लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज में मिलने वाले हैं और इसका लॉन्च इवेंट आप कब, कैसे और कहां लाइव देख सकते हैं। 
 

Vivo X200 Series India Launch: How to watch livestream

Vivo X200 और Vivo X200 Pro भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे। Vivo की ओर से अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस लॉन्च इवेंट को लाइव दिखाया जाएगा। आप इस लॉन्च इवेंट को Vivo के YouTube चैनल पर दोपहर 12 बजे से लाइव देख सकते हैं। 

Vivo X200 series specifications (Expected)

Vivo X200 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
Advertisement
Vivo X200 की बात करें तो कंपनी इसे चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। फोन में 6.67 इंच का क्वाड कर्व्ड OLED LTPS डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 5800mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन के साथ कंपनी ने चार्जर भी बॉक्स में दिया है जो कि अच्छी बात है। 

Vivo X200 कैमरा स्पेसिफिकेशंस देखें तो फोन में रियर में 50MP का मेन सेंसर मिलता है जो कि Sony IMX921 सेंसर है। साथ में 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो लेंस इसमें दिया गया है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा है। 
Advertisement

Vivo X200 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
Vivo X200 Pro में बेस मॉडल की तरह 6.67 इंच का क्वाड कर्व्ड OLED LTPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1.63mm के अल्ट्रा स्लिम बेजल्स देखने को मिलते हैं। खास बात यह कि इसमें 200MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें Vivo's V3+ इमेजिंग चिप लगी है जो फोटो फीचर्स को बेहतरीन बनाती है। यह 4K HDR Cinematic पोर्ट्रेट वीडियो भी शूट कर सकता है। 
Advertisement

Vivo X200 Pro में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दोनों ही फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया है। यह 3nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है जो कि धांसू परफॉर्मर माना जाता है। अब देखना होगा कि भारतीय वेरिएंट्स में कंपनी इन्हीं स्पेक्स को दोहराती है या फिर इनमें कुछ नया भी देखने को मिलेगा! लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • Bad
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.