Vivo X200 सीरीज ग्लोबल मार्केट में 22 नवंबर को होगी लॉन्च! टीजर आया सामने

Vivo X200 और X200 Pro में कंपनी ने पावरफुल चिपसेट दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 नवंबर 2024 12:11 IST
ख़ास बातें
  • फोन के ग्लोबल वेरिएंट का पोस्टर सामने आ गया है।
  • सीरीज की लॉन्च डेट 22 नवंबर हो सकती है।
  • मलेशिया में केवल दो वेरिएंट Vivo X200 और Vivo X200 Pro शामिल होंगे।

Vivo X200 सीरीज का लॉन्च ग्लोबल मार्केट में इसी महीने देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: X/@passionategeekz

Vivo X200 सीरीज को कंपनी ने चीन में पिछले महीने लॉन्च किया था। अब इस सीरीज को कंपनी ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी में है। Vivo Malaysia की ओर से यह खबर आ रही है जिसने फोन को देश में अपने सोशल मीडिया चैनलों पर टीज करना शुरू कर दिया है। इससे संकेत मिलता है कि फोन मलेशिया समेत भारतीय मार्केट में भी जल्द दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं कैसा दिखता है Vivo X200 का ग्लोबल मॉडल! 

Vivo X200 सीरीज का लॉन्च ग्लोबल मार्केट में इसी महीने देखने को मिल सकता है। फोन के ग्लोबल वेरिएंट का पोस्टर सामने आ गया है। टिप्स्टर पारस गुगलानी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में टिप्स्टर ने सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा भी किया है जिसके अनुसार सीरीज ग्लोबल मार्केट में 22 नवंबर को पेश की जा सकती है। Vivo Malaysia की ओर से यह टीजर जारी किया गया है। 

Advertisement
चीन में इस सीरीज में तीन मॉडल लॉन्च किए गए थे लेकिन मलेशिया में केवल दो वेरिएंट टीज किए गए हैं जिनमें Vivo X200 और Vivo X200 Pro शामिल होंगे। यह बात मलेशिया के SIRIM सर्टीफिकेशन से भी मेल खाती है जिसमें सीरीज के केवल दो ही मॉडल मेंशन किए गए थे। लेकिन भारतीय मार्केट में सीरीज के तीनों ही मॉडल्स लॉन्च होने की बात सामने आ रही है। 

Vivo X200 और X200 Pro में कंपनी ने पावरफुल चिपसेट दिया है। दोनों ही फोन MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर से लैस हैं। दोनों ही फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। जबकि प्रो मॉडल में कंपनी ने 30W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया है। सेल्फी कैमरा भी दोनों फोन में समान है जो कि 32 मेगापिक्सल का लेंस है। दोनों ही फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। अब देखना होगा कि भारतीय वेरिएंट्स में स्पेसिफिकेशंस समान रहते हैं या कुछ अंतर यहां पर हो सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • Bad
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.