भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए Vivo X200 सीरीज के कलर ऑप्शन, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएंगे स्मार्टफोन

Vivo X200 सीरीज को हाल ही में मलेशिया में लॉन्च किया गया था। इसके वेनिला मॉडल को टाइटेनियम ग्रे और ऑरोरा ग्रीन कलर्स में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 नवंबर 2024 21:25 IST
ख़ास बातें
  • X200 को भारत में बिल्कुल नए नेचुरल ग्रीन ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसके अलावा टाइटेनियम ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक कलर में पेश होने की उम्मीद
  • X200 Pro को कंपनी भारत में टाइटेनियम ग्रे ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है

Photo Credit: Vivo

Vivo X200 को X200 Pro के साथ इसी हाल ही में चीन में और उसके बाद मलेशिया में लॉन्‍च किया गया। दोनों हैंडसेट को भारत में पेश किए जाने की तैयारी भी की जा रही है। अब, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि X200 को देश में “नेचुरल ग्रीन” कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। X200 Pro के कलर ऑप्शन को भी लीक किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि भारत में फोन बिल्कुल नए कलर ऑप्शन में कदम रखने वाले हैं। भारत में X200 सीरीज को 1.5K रिजॉल्यूशन वाले डिस्‍प्‍ले, 16GB तक रैम, Android 15 और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। 

माईस्मार्टप्राइस ने इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से दावा किया है कि Vivo X200 को भारत में बिल्कुल नए नेचुरल ग्रीन ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। फोन के इसके अलावा टाइटेनियम ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक कलर में पेश होने की उम्मीद है। वहीं, बताया जा रहा है कि X200 Pro को कंपनी भारत में टाइटेनियम ग्रे ऑप्शन में लॉन्च करेगी। बता दें कि चीन में दोनों फोन टाइटेनियम व्हाइट, मूनलाइट, नाइट ब्लैक और सफायर ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं।
Advertisement
 

Vivo X200, X200 Pro prices, specifications

Vivo X200 सीरीज को हाल ही में मलेशिया में लॉन्च किया गया था। इसके वेनिला मॉडल को टाइटेनियम ग्रे और ऑरोरा ग्रीन कलर्स में पेश किया गया है। बेस मॉडल में 16GB + 512GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत RM 3599 यानी करीब 67 हजार रुपये है। वहीं, X200 Pro को टाइटेनियम ग्रे और मिडनाइट ब्‍लैक कलर्स में RM 4699 यानी करीब 88 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। 
 
इनमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर शामिल है। फोन लेटेस्‍ट Android 15 पर रन करते हैं। Vivo X200 और X200 Pro में 50MP का मेन कैमरा है। सेटअप में 50MP का अल्‍ट्रावाइड कैमरा भी शामिल है। टेलीफोटो कैमरा दोनों में अलग है। Vivo X200 में 50MP Sony IMX882 सेंसर और X200 Pro में 200MP Samsung HP9 सेंसर है। फ्रंट कैमरा दोनों ही फोन में 32 मेगापिक्‍सल का है। इन्‍हें IP69+IP68 रेटिंग मिली है। 90W का चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि प्रो मॉडल में 30W की वायरलैस चार्जिंग भी मिलती है। Vivo X200 में 6.67 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPS AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जबकि प्रो मॉडल में 6.78 इंच का 8T LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। दोनो की पीक ब्राइटनैस 4500 निट्स है। X200 में 5800mAh की बैटरी है, जबकि Pro मॉडल में 6000mAh की बैटरी है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • Bad
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.