वीवो एक्स20 प्लस यूडी लॉन्च, इसमें है अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर

लंबे समय तक आईं लीक, ख़बरों, टीज़र और सीईएस 2018 में प्रदर्शित किए जाने के बाद, आख़िरकार वीवो ने अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन लॉन्च कर दिया है। वीवो ने आधिकारिक तौर पर अपनी चीन की वेबसाइट पर एक्स20 प्लस यूडी को लिस्ट कर दिया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 जनवरी 2018 10:45 IST
ख़ास बातें
  • वीवो एक्स20 प्लस यूडी 1 फरवरी से चीन में उपलब्ध होगा
  • इस फोन की कीमत करीब 36,100 रुपये है
  • फोन में सिनेप्टिक का बनाया हुआ फिंगरप्रिंट सेंसर है
लंबे समय तक आईं लीक, ख़बरों, टीज़र और सीईएस 2018 में प्रदर्शित किए जाने के बाद, आख़िरकार वीवो ने अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन लॉन्च कर दिया है। वीवो ने आधिकारिक तौर पर अपनी चीन की वेबसाइट पर एक्स20 प्लस यूडी को लिस्ट कर दिया है। बता दें कि डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने वाला बाज़ार में यह पहला स्मार्टफोन है। फोन में एक एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ सिनेप्टिक का बनाया हुआ क्लियर आईडी 9500 सेंसर है। फोन में बाकी सभी स्पेसिफिकेशन पहले ही लॉन्च किए जा चुके वीवो एक्स20 प्लस वाले ही हैं। वीवो एक्स20 प्लस यूडी की कीमत 3,598 चीनी युआन (करीब 36,100 रुपये) है। और इसकी बिक्री 1 फरवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। फोन को सिर्फ एक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा जो ब्लैक कलर में  डिस्प्ले के चारों तरफ गोल्डन रिम के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में दो रियर कैमरे हैं।

वीवो एक्स20 प्लस पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए पुराने एक्स20 प्लस का ही एक नया वेरिएंट है। नए स्मार्टफोन में पुराने की तुलना में सबसे बड़ा फर्क है इसमें दिया गया अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जो कुछ मिलीसेकेंड में फोन को अनलॉक कर देता है और 1.5 मिलीमीटर मोटाई की परत होने पर (जैसे कि स्क्रीन प्रोटेक्टर) भी काम कर सकता है। इस नए फिंगरप्रिंट सेंसर को मौज़ूदा समय में बाज़ार में आने वाले स्मार्टफोन में दिए जा रहे फिंगरप्रिंट सेंसर को रीप्लेस करने के इरादे से विकसित किया गया है। इसके अलावा, सिनेप्टिक्स का लक्ष्य इस साल अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की 70 मिलियन यूनिट के उत्पादन पर है।
Advertisement

वीवो एक्स20 प्लस यूडी स्पेसिफिकेशन
अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा, डुअल सिम वीवो एक्स20 प्लस यूडी एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है और इसमें 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले है जो फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।
Advertisement

एक्स20 प्लस यूडी में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है। फोन में अपर्चर एफ/1.8 और फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। मुख्य कैमरे में स्लो मोशन, पैनौरमा मोड और अल्ट्रा-क्लियर पिक्चर क्वालिटी है। स्मार्टफोन में सेल्फ़ी और वीडियो के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में मोशन पिक्चर, ब्यूटी, पैनोरमिक जैसे मोड हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है।

वीवो एक्स20 प्लस में 3900 एमएएच क्षमता वाली बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में 4जी एलटीई के अलावा 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 2.0, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, जायरो और फोटोसेंसिटिव सेंसर भी दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 165.2x80.02x7.35 मिलीमीटर और वज़न 183.1 ग्राम है।
Advertisement

वीवो ने चीन में एक्स20 प्लस यूडी को अपने ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर पर लिस्ट कर दिया है। हालांकि अभी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में फोन की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3905 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.