Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग

चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर Vivo X Fold 6 की डुअल-सेल बैटरी (2,807 mAh + 3,863 mAh) के साथ लिस्टिंग हुई है। इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 6,900 mAh की हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जून 2026 14:06 IST
ख़ास बातें
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

पिछले वर्ष Vivo X Fold 5 को पेश किया गया था

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X Fold 6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। 

टिप्सटर Experience More ने बताया है कि चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर Vivo X Fold 6 की डुअल-सेल बैटरी (2,807 mAh + 3,863 mAh) के साथ लिस्टिंग हुई है। इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 6,900 mAh की हो सकती है। इस महीने  Vivo X Fold 6 को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का मुकाबला Oppo Find N6 और Honor Magic V6 से होगा। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। Vivo X Fold 6 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इससे पहले Vivo X Fold 6 की IMEI के डेटाबेस पर लिस्टिंग हुई थी। 

पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo X Fold 5 में 8.03 इंच AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले (2,480 × 2,200 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स  के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 6.53 इंच AMOLED कवर स्क्रीन दी गई है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। Vivo X Fold 5 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और Adreno 750 GPU है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल AF JN1 कैमरा और 50 मेगापिक्सल का AF IMX882 टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और 20 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा है।  Vivo X Fold 5 की 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.