Vivo X Fold 3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 5,500mAh की बैटरी 

इस बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 8.03 इंच 2K प्राइमरी डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 मार्च 2024 19:03 IST
ख़ास बातें
  • इस बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 8.03 इंच 2K प्राइमरी डिस्प्ले है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
  • यह Vivo X Fold 2 की जगह लेगा

इसके कवर और मेन डिस्प्ले दोनों में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने हाल ही में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन X Fold 3 को X Fold 3 Pro के साथ लॉन्च किया था। Vivo X Fold 3 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 8.03 इंच 2K प्राइमरी डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए Vivo X Fold 3 के समान हो सकते हैं। इसे फोल्ड करने पर डिस्प्ले 10.2 mm का है। यह Vivo X Fold 2 की जगह लेगा। इसे सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का VCS बायोनिक सेंसर, एक अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर और 50 मेगापिक्सल का पोट्रेट शूटर है। इसके कवर और मेन डिस्प्ले दोनों में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले महीने  Vivo ने Y100t को लॉन्च किया था। इसमें 6.64 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 है। कंपनी की Y सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है जो 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने चीन में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,449 (लगभग 17,650 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 1,649 (लगभग 19,310 रुपये) और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का का CNY 1,849 (लगभग 21,660 रुपये ) का है। इसे Snowy White, Far Mountain Green और Moon Shadow Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.64 इंच फुल HD+ (1,080x2,388 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.