Vivo V9 Youth डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V9 Youth को भारत में लॉन्च किया है। दावा किया गया है कि यह पिछले महीने भारत में लॉन्च किए गए Vivo V9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न है।

Vivo V9 Youth डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Vivo V9 Youth की कीमत है 18,990 रुपये

ख़ास बातें
  • Vivo V9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न है वीवो वी9 यूथ
  • वीवो वी9 में भी 6.3 इंच का 19:9 डिस्प्ले और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओएस है
  • वीवो वी9 यूथ की बिक्री 20 अप्रैल से 22,990 रुपये में शुरू
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V9 Youth को भारत में लॉन्च किया है। दावा किया गया है कि यह पिछले महीने भारत में लॉन्च किए गए Vivo V9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न है। कंपनी ने बताया है कि वीवो वी9 यूथ को वीवो के युवा प्रशंसकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। Vivo V9 Youth की कीमत 18,990 रुपये है और यह ब्लैक व गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। अहम खासियत की बात करें तो Vivo V9 Youth भी दो रियर कैमरे के साथ आता है। इसमें भी 6.3 इंच का 19:9 डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है।
 

Vivo V9 Youth कीमत और उपलब्धता

वीवो वी9 यूथ स्मार्टफोन 18,990 रुपये में 20 अप्रैल (शुक्रवार) से मिलेगा। इसकी बिक्री फिलहाल ऑफलाइन स्टोर में हो रही है। जानकारी दी गई है कि 24 अप्रैल 2018 से यह स्मार्टफोन वीवो अपनी ई-कॉमर्स साइट, फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया और पेटीएम मॉल पर भी उपलब्ध होगा।
 

Vivo V9 Youth स्पेसिफिकेशन

वीवो के इस हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा।
 
vivo v9 youth

Vivo V9 Youth के दो कलर वेरिएंट हैं

अब बात Vivo V9 Youth के कैमरे की। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एआई फेस ब्यूटी फीचर के साथ आता है जिसके दम पर बेहतरीन सेल्फी का दावा किया गया है। वीवो वी9 की तरह इस स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल का। इसमें कोई दोमत नहीं कि यूज़र रियर कैमरे से बोकेह इफेक्ट हासिल कर पाएंगे।

बैटरी 3260 एमएएच की है। वीवो वी9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »