Vivo V9 Youth की कीमत कम होने की ख़बर

खबरें आ रही हैं कि वीवो ने चुपचाप अपने इस स्मार्टफोन की कीमत 1,000 रुपये कम कर दी है। अब वीवो वी9 यूथ को 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Vivo V9 Youth की कीमत कम होने की ख़बर

Vivo V9 Youth में हैं दो रियर कैमरे

ख़ास बातें
  • Vivo V9 Youth को अब 17,990 रुपये में बेचा जाएगा
  • इस हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
विज्ञापन
Vivo ने अपने Vivo V9 Youth हैंडसेट को इस साल अप्रैल महीने में भारत में लॉन्च किया था। दरअसल, यह कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo V9 का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न है। कंपनी का कहना था कि वीवो वी9 यूथ को कंपनी के युवा प्रशंसकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह ब्लैक व गोल्ड रंग में मिलता है। लॉन्च के वक्त Vivo V9 Youth की कीमत 18,990 रुपये बताई गई थी। ऐसी खबरें आ रही हैं कि वीवो ने चुपचाप अपने इस स्मार्टफोन की कीमत 1,000 रुपये कम कर दी है। अब वीवो वी9 यूथ को 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी है।

महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके बताया है कि Vivo V9 Youth को अब 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। कम से कम ऑफलाइन मार्केट को लेकर इस दावे पर पूरा भरोसा किया जा सकता है। क्योंकि वीवो की अपनी वेबसाइट पर अभी भी यह फोन 18,990 रुपये में लिस्ट है। अमेज़न इंडिया पर भी इसकी कीमत 18,990 रुपये दिखाई जा रही है। फ्लिपकार्ट पर 18,390 रुपये में और टाटा क्लिक की रिटेल साइट पर 17,399 रुपये में बेचा जा रहा है। फिलहाल, कंपनी की ओर से कीमत में कटौती को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हमने इस संबंध में वीवो इंडिया से संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा।
 

Vivo V9 Youth स्पेसिफिकेशन

वीवो के इस हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा।

अब बात Vivo V9 Youth के कैमरे की। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एआई फेस ब्यूटी फीचर के साथ आता है जिसके दम पर बेहतरीन सेल्फी का दावा किया गया है। वीवो वी9 की तरह इस स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल का। इसमें कोई दोमत नहीं कि यूज़र रियर कैमरे से बोकेह इफेक्ट हासिल कर पाएंगे।

बैटरी 3260 एमएएच की है। वीवो वी9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V9 Youth
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »