Vivo V9 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, यह होगी कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo के नए स्मार्टफोन की राह देखने वालों का इंतज़ार आज खत्म हो जाएगा। Vivo V9 शुक्रवार को भारतीय बाज़ार में दस्तक देने वाला है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 23 मार्च 2018 10:20 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V9 भारतीय बाज़ार में दस्तक देने वाला है
  • गुरुवार को ही यह फोन थाइलैंड और फिलिपींस में हुआ है लॉन्च
  • भारत में इसकी कीमत 25,000 रुपये के आस-पास होने के आसार
Vivo के नए स्मार्टफोन की राह देखने वालों का इंतज़ार आज खत्म हो जाएगा। Vivo V9 शुक्रवार को भारतीय बाज़ार में दस्तक देने वाला है। पिछले कुछ हफ्तों से Vivo V9 से जुड़ी जानकारियां लीक हो रही थीं और बाज़ार में इसे लेकर चर्चा गर्म थी। गुरुवार को ही यह फोन थाइलैंड और फिलिपींस में लॉन्च किया गया। भारत में इसकी कीमत 25,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी बीते दिन लॉन्च हुआ वेरिएंट ही भारत ला रही है या कोई और। Vivo के ब्रांड एंबेसडर Vivo V9 के साथ देखे जा रहे हैं। सोशल मीडिया एकाउंट के साथ-साथ आउटडोर एडवर्टाइज़िंग में भी आमिर वीवो के नए फोन लॉन्च होने की जानकारी देते दिख रहे हैं।

Vivo V9 स्मार्टफोन के ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर प्री-ऑर्डर शुक्रवार दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएंगे।  थाइलैंड में लिस्ट किए गए Vivo V9 के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठ चुका है। Vivo V9 जिस इवेंट में आज लॉन्च किया जाएगा, आप उसे कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब और फेसबुक हैंडल पर देख पाएंगे। इवेंट मुंबई में दोपहर 12 बजे शुरू होगा। आप नीचे लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
Advertisement

 

Vivo V9 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट की मानें तो Vivo V9 की कीमत लगभग 25,000 रुपये हो सकती है। यह कीमत फोन की इंडोनेशिया में लीक हुई कीमत आईडीआर 4,999,000 (लगभग 23,700 रुपये) से मिलती जुलती है। वीवो वी7 जहां 18,990 रुपये कीमत वाला है, जिसे देखते हुए नए हैंडसेट की कीमत ज्यादा है। Vivo V9 का सीधा मुकाबला Moto X4 और Honor 8 Pro से होगा।

Vivo V9 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो थाइलैंड में लॉन्च हुए हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन है। इसमें नॉच भी दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है, जिस पर फनटच ओएस 4.0 स्किन दी गई है। फोन में काम करता है 8 कोर वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 4 जीबी रैम।
Advertisement

स्मार्टफोन के रियर में डुअल वर्टिकल कैमरे हैं। इनमें 16 व 5 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हैं। रियर कैमरा एआई तकनीक से लैस है। साथ ही विविध परिणामों के लिए इसमें एचडीआर मोड भी दिया गया है। स्मार्टफोन के फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है, जो पोर्ट्रेट मोड, एआर स्टीकर और फेस ब्यूटी के साथ आता है। यह सेल्फी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए दिया गया है।
Advertisement

Vivo V9 में 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। स्मार्टफोन में एफएम रेडियो, 4जी वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी ओटीजी सपोर्ट के साथ मौज़ूद है। फोन को पावर देती है 3260 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा फोन का वज़न 150 ग्राम है। Vivo V9 की लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में कैराओके मोड भी है, जिसमें आप संगीत के हुनर को इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही फोन कॉल के दौरान बाहरी आवाज़ों पर नियंत्रण रखने में सक्षम है। साथ ही जब आप गेम खेल रहे हों तो यह कॉल व मैसेज की आवाज़ से दखल नहीं देता।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Up-to-date software
  • Feature-packed custom UI
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Battery life could be better
  • Display has a reddish tinge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.