वीवो वी9 अब 23 मार्च को होगा भारत में लॉन्च

वीवो वी9 स्मार्टफोन अब भारत में 23 मार्च को लॉन्च होगा। स्मार्टफोन को पहले भारत में 27 मार्च को लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। हालांकि, वीवो ने बुधवार को नया ईमेल ज़ारी करके बताया कि वीवो वी9 के लॉन्च की तारीख में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2018 13:36 IST
ख़ास बातें
  • पहले भारत में 27 मार्च को लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी
  • Vivo V9 से सबसे पहले थाइलैंड में 22 मार्च को पर्दा उठेगा
  • खुलासा हुआ कि फोन की कीमत करीब 23,700 रुपये होगी

Vivo V9 India Launch

वीवो वी9 स्मार्टफोन अब भारत में 23 मार्च को लॉन्च होगा। स्मार्टफोन को पहले भारत में 27 मार्च को लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। हालांकि, वीवो ने बुधवार को नया ईमेल ज़ारी करके बताया कि वीवो वी9 के लॉन्च की तारीख में बदलाव किया गया है। अब यह फोन 23 मार्च को आएगा। देखा जाए तो कंपनी ऐसा वीवो वी9 के अंतरराष्ट्रीय लॉन्च के वजह से कर रही है। दरअसल, Vivo V9 से सबसे पहले थाइलैंड में 22 मार्च को पर्दा उठेगा, भारत में लॉन्च किए जाने से ठीक एक दिन पहले। स्मार्टफोन के बारे में हमें पहले से पता है कि यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा और इसमें बेहद ही पतले बॉर्डर वाले डिस्प्ले के साथ iPhone X जैसा नॉच भी होगा।

ताज़ा इनवाइट से हमें Vivo V9 के बारे में और कोई नई जानकारी नहीं मिल पाई है। पहले की तरह इस इनवाइट में भी वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप को दिखाया गया है। इस हैंडसेट को हाल ही में इंडोनेशिया की ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया गया था। यहां से खुलासा हुआ कि फोन की कीमत करीब 23,700 रुपये होगी। ऑनलाइन लिस्टिंग में कुछ स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र था। यह फोन 6 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और दो रियर कैमरे से लैस होगा। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए वीवो वी9 में 24 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। जानकारी यह भी मिली है कि फोन फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। ट्विटर पर सामने आई तस्वीर से यह भी पता चला है कि वीवो वी9 स्मार्टफोन फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ब्रांडिंग के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, India, Mobiles, Vivo, Vivo V9

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.