Vivo V70, V70 Elite का इंडिया लॉन्च 19 फरवरी को, इस प्राइस रेंज में आएंगे 6500mAh बैटरी वाले फोन्स
Vivo ने भारत में अपनी नई V सीरीज स्मार्टफोन लाइनअप की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी 19 फरवरी को Vivo V70 और Vivo V70 Elite को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। यह सीरीज पिछले साल आई Vivo V60 सीरीज को रिप्लेस करेगी और प्रीमियम सेगमेंट में उतारी जाएगी। Vivo के मुताबिक, नए फोन्स में ZEISS सर्टिफिकेशन वाला कैमरा सिस्टम मिलेगा। बिक्री Flipkart, Amazon और Vivo India ऑनलाइन स्टोर के जरिए होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में Snapdragon प्रोसेसर, Android 16 बेस्ड OriginOS 6 और 6500mAh तक की बैटरी दी जा सकती है।