वीवो वी7+ और वीवो वाई53 की कीमत हुई कम

वीवो के अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन वीवो वी7+ और वीवो वाई53 की कीमत कर दी है। वीवो वी7+ की कीमत भारत में 2,000 रुपये कम हो गई है और अब इस फोन को इच्छुक ग्राहक 19,990 रुपये में खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 मार्च 2018 15:43 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी7+ की कीमत भारत में 2,000 रुपये कम हो गई है
  • वीवो वाई53 स्मार्टफोन 500 रुपये सस्ता हो गया है
  • वीवो वी7+ लिमिटेड एडिशन को 20,990 रुपये में बेचा जाएगा

वीवो वी7+ की तस्वीर

वीवो के अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन वीवो वी7+ और वीवो वाई53 की कीमत कर दी है। वीवो वी7+ की कीमत भारत में 2,000 रुपये कम हो गई है और अब इस फोन को इच्छुक ग्राहक 19,990 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके अलावा वीवो वी7+ लिमिटेड एडिशन को 20,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि इस हैंडसेट को 21,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। दूसरी तरफ, वीवो वाई53 स्मार्टफोन 500 रुपये सस्ता हो गया है। अब यह फोन 8,490 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर में मिलेगा।

याद रहे कि Vivo V7+ और Vivo Y53 भारत में बीते साल लॉन्च किया गया था। वीवो वी7+ स्मार्टफोन गोल्ड, मैट ब्लैक और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध है। वहीं, वीवो वाई53 को क्राउन गोल्ड और मैट ब्लैक रंग में बेचा जाता है। कीमत में कटौती की जानकारी सबसे पहले ऑफलाइन रिटेलर महेश टेलीकॉम द्वारा दी गई थी। इसकी पुष्टि वीवो ने गैजेट्स 360 से की है।
Advertisement
 

Vivo V7+ के स्पेसिफिकेशन

वीवो वी7 प्लस (रिव्यू पढ़ें) फुल व्यू डिस्प्ले के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। फोन का सबसे चर्चित बिंदु इसका 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा रहा है, जो एफ/2.0 अपर्चर व फ्लैस के साथ फोन में दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5.99 इंच का आईपीएस (1440x720 पिक्सल) डिस्प्ले भी है। हैंडसेट की बॉडी में मेटल का इस्तेमाल किया गया है।


इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में माइक्रो एसडी कार्ड का इस्तेमाल कर स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम (नैनो सिम) वीवो वी7+ एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाला है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस लेंस के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है।
Advertisement
 

Vivo Y53 के स्पेसिफिकेशन

वीवो वाई53 में 960x540 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का क्यूएचडी डिस्प्ले है। फोन यूनिबॉडी कर्व्ड डिज़ाइन के साथ आता है इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, वीवो वाई53 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो अल्ट्रा एचडी मोड के साथ आता है। सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित फन टच ओएस 3.0 पर चलता है। वीवो वाई53 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

540x960 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large screen
  • Dedicated microSD slot
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Capable front camera
  • Bad
  • Only HD resolution
  • No fast charging
  • Plastic body
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3225 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.