Vivo V7+ नए कलर वेरिएंट में आया

चीनी कंपनी वीवो ने भारत में अपने वी7+ स्मार्टफोन का एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। वीवो वी7+ के नए एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट की भी कीमत कंपनी ने मैट ब्लैक और शैंपन गोल्ड वेरिएंट जितनी रखी है। वीवो ने पिछले महीने ही अपने वीवो वी7+ स्मार्टफोन को 21,990 रुपये में लॉन्च किया था।

Vivo V7+ नए कलर वेरिएंट में आया
ख़ास बातें
  • वीवो वी7+ का नया एनर्जेटिक ब्लू वेरिएंट लॉन्च किया है
  • इस स्मार्टफोन में 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
  • इस हैंडसेट में 5.99 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है
विज्ञापन
चीनी कंपनी वीवो ने भारत में अपने वी7+ स्मार्टफोन का एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। वीवो वी7+ के नए एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट की भी कीमत कंपनी ने मैट ब्लैक और शैंपन गोल्ड वेरिएंट जितनी रखी है। वीवो ने पिछले महीने ही अपने वीवो वी7+ स्मार्टफोन को 21,990 रुपये में लॉन्च किया था। कंपनी ने जानकारी दी है कि वी7+ का नया कलर वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। ग्राहक स्मार्टफोन को 10 नवंबर को अमेज़न इंडिया से प्री-बुक कराया जा सकता है और फोन की बिक्री 14 नवंबर से शुरू होगी।

कंपनी का कहना है कि वी7+ एनर्जेटिक ब्लू वेरिएंट को ख़ासतौर पर युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। लॉन्च के बारे में वीवो इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर मिस्टर केनी ज़ेंग ने कहा, ''हम अपने फ्लैगशिप वी7+ स्मार्टफोन के नए एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट को लॉन्च कर उत्साहित हैं।''


Vivo V7+ एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन है। आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो एफ/2.0 अपर्चर और सेल्फी सॉफ्ट लाइट से लैस है। इस हैंडसेट में 5.99 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है।

Vivo V7+ के सारे स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम (नैनो सिम) वीवो वी7+ एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी (720x1440 पिक्सल) आईपीएस इनसेल डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाला है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरे की बात करें तो Vivo V7+ हैंडसेट 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। यह एफ/2.0 अपर्चर वाला लेंस है और सेल्फी सॉफ्ट लाइट के साथ आता है। इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस लेंस के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

वीवो वी7+ के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 155.87x75.47x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। इसमें 3225 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large screen
  • Dedicated microSD slot
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Capable front camera
  • कमियां
  • Only HD resolution
  • No fast charging
  • Plastic body
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3225 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo mobile, Vivo smartphone, Vivo V7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »