वीवो वी7 सोमवार को होगा भारत में लॉन्च

चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो 20 नवंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। जानकारी दी गई है कि वीवो की वी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 नवंबर 2017 11:47 IST
ख़ास बातें
  • वीवो 20 नवंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है
  • Vivo V7 की भी सबसे अहम खासियत डिस्प्ले ही होगी
  • फिलहाल, नए वीवो वी7 के बारे ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है
चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो 20 नवंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। जानकारी दी गई है कि वीवो की वी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च होगा। कंपनी ने बताया है कि सोमवार को भारत में वीवो वी7 को लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि वीवो के इस हैंडसेट की बिक्री नवंबर महीने के आखिर तक शुरू होगी।

अनुमान है कि वीवो वी7, कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए वीवो वी7+ का ही एक वेरिएंट होगा। याद रहे कि Vivo V7+ की कीमत 21,990 रुपये है। Vivo V7 की भी सबसे अहम खासियत डिस्प्ले ही होगी। टीज़र इमेज तो फुलव्यू स्क्रीन की ओर ही इशारा करता है। फिलहाल, नए वीवो वी7 के बारे ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है।
Advertisement

हम वीवो वी7 को वीवो वी7+ का कमज़ोर वर्ज़न होने की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि इसमें प्लस शब्द का इस्तेमाल नहीं हआ है। हालांकि, सोमवार तक का इंतज़ार करना ज़्यादा सही होगा।

बता दें कि Vivo V7+ एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन है। आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो एफ/2.0 अपर्चर और सेल्फी सॉफ्ट लाइट से लैस है। इस हैंडसेट में 5.99 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है।
Advertisement

Vivo V7+ के सारे स्पेसिफिकेशन
Advertisement
डुअल सिम (नैनो सिम) वीवो वी7+ एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी (720x1440 पिक्सल) आईपीएस इनसेल डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाला है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरे की बात करें तो Vivo V7+ हैंडसेट 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। यह एफ/2.0 अपर्चर वाला लेंस है और सेल्फी सॉफ्ट लाइट के साथ आता है। इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस लेंस के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

वीवो वी7+ के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 155.87x75.47x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। इसमें 3225 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Vivo, Vivo Mobiles, Vivo V7, Vivo V7 Plus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.